Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारस्वास्थ्य

सिविल सर्जन ने दवा पिलाकर की सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत…

• 13 प्रखंडों में चलेगा अभियान
• 1986 बच्चे एवं 241 गर्भवती माताओं को किया जाना है प्रतिरक्षित
• 210 स्थलों पर होगा टीकाकरण

मधुबनी : जिले में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती माताओं को प्रतिरक्षित करने के लिए सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 के तीसरे चरण की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. किशोर चन्द्र चौधरी ने सदर अस्पताल के सभागार में बच्चों को दवा पिलाकर की। अभियान के तहत 2 साल तक के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सिविल सर्जन डा किशोर चन्द्र चौधरी ने बताया सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का पहला, दूसरा राउंड शत प्रतिशत सफल रहा है। इसी तरह तीसरे चरण को भी सफ़ल करने की जरूरत है। जिले के 13 प्रखंडों में 3 फरवरी से सघन मिशन इंद्रधनुष शुरुआत की जाएगी। यह अभियान 4 चरणों में चलाया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण 2 दिसंबर को तथा दूसरा चरण हो चुका है 6 जनवरी 2020, तीसरा चरण 3 फरवरी 2020, तथा चौथा चरण 2 मार्च 2020 से प्रारंभ होगा।

13 प्रखंडों में होगा टीकाकरण:
जिला प्रतिक्षन पदाधिकारी डॉ. एस के विश्वकर्मा ने बताया जिला में कुल 13 प्रखंडों में टीकाकरण स्थलों को चिन्हित किया गया है।अभियान के दौरान बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा. बबुबरही, बिस्फी, घोघरडीहा ओल्ड, हरलाखी ओल्ड, खजौली खुटौना, लदनिया , लखनौर, लौकही ओल्ड, मधेपुर, मधुबनी अर्बन, फुलपरास ओल्ड, राजनगर में कुल 210 साइट का चयन किया गया है जहां पर अभियान चलाकर महिलाओं व बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। साथ ही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के द्वारा कहा गया कि मिशन इन धनुष प्रोग्राम शुरू होने से पहले सभी आशा आंगनबाड़ी सेविका अपने क्षेत्र में समय से सर्वे का काम पूर्ण कर लें ताकि एक भी बच्चे और गर्भवती माताएं छूट ना पाए।
जन-जागरूकता पर बल :
कार्यक्रम को सफल करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं. सभी सत्रों पर आवश्यकता के अनुसार माता बैठक, सामुदायिक बैठक, वीएचएसएनडी बैठक के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया है।
पर्यवेक्षण पर भी बल:
अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. इसकी मॉनिटरिंग के लिए प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर पर टीम बनाये गए हैं. अभियान के दौरान टीम फील्ड विजिट कर निरीक्षण भी करेगी. साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए फ्लेक्स बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
मौके पर ये रहे मौजूद
एसीएमओ डॉ.सुनील कुमार, सीडीओ डॉ.आर के सिंह,एनसीडीओ डा.एस पी सिंह एसएमसी प्रमोद कुमार झा, अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद, डब्लयूएचओ के एसएमओ आदर्श वर्गीज, युएनडीपी के कोल्ड चैन मैनेजर अनिल कुमार डीआईओ कार्यालय कर्मी हामिद हुसैन, कुमार चंचल उपस्थित थे

Related posts

किसी भी सूरत में अपराध पर अंकुश लगना चाहिए – DGP

Bihar Now

Bihar Now

Breaking : पटना में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग, 6 लोगों की मौत …

Bihar Now