Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश के “सांसद” की गुंडागर्दी !… पत्रकारों के साथ मार-पीट व गाली गलौच… पुलिस की चुप्पी, सत्ता का दबाव ?…

भागलपुर में एक बार फिर सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि की दबंगई सामने आई है। जदयू विधायक गोपाल मंडल के बाद अब जदयू सांसद अजय मंडल की गुंडागर्दी की खबर आई है। मामला भागलपुर हवाई अड्डे का है, जहां पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तहत आज वे कटिहार में थे। मौसम खराब होने की स्थिति में उनके हेलीकॉप्टर के भागलपुर में लैंड करने की संभावना थी, जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। हवाई अड्डे पर भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। इसी बीच, भागलपुर के सांसद अजय मंडल भी अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे।

हवाई अड्डे के गेट पर पुलिस ने सांसद की एक गाड़ी को रोक दिया, जिसमें कई महिलाएं और कार्यकर्ता सवार थे। इसी दौरान, कुछ पत्रकारों ने इस घटना की तस्वीरें लेना शुरू कर दिया। तस्वीरें खींचते ही सांसद अजय मंडल भड़क उठे। आरोप है कि उन्होंने और उनके समर्थकों ने पत्रकारों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पत्रकारों को जमीन पर पटक-पटककर मारा।

हमले के दौरान दो पत्रकारों के मोबाइल और अन्य सामान छीन लिए गए। करीब आधे घंटे तक वहां अफरातफरी मची रही। इस दौरान मारपीट और भगदड़ के कारण साइकिल ट्रैक तक की ईंटें टूट गईं। हवाई अड्डे पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने सांसद और उनके समर्थकों को रोकने की हिम्मत नहीं की।

मामला सत्ता पक्ष के एक सांसद से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी कार्रवाई से बचती नजर आ रही है। अब देखने वाली बात होगी कि नीतीश कुमार इस मामले पर क्या एक्शन लेते हैं। हालांकि, इससे पहले भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल ने भी पत्रकारों को धमकी दी थी।

इतना ही नहीं पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने पिस्टल भी निकाल लिया था। जिससे हड़कंप मच गया था। अब सांसद अजय मंडल की कहानी सामने आ गई है।

अजय मंडल द्वारा मारपीट के मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार इस तरह के मामले पर चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि मोकामा में फायरिंग हो रही थी ये लोग चुप्पी साधे हुए थे। बिहार में अपराध चरम पर है। रोज गोलीबारी हो रही है। लेकिन नीतीश कुमार कुछ नहीं बोल रहे हैं।

Related posts

Live Blackjack Games Online Uk

Bihar Now

Big Breaking : आटो से जा रही महिला पर जमकर गोलीबारी,एक की मौत…

Bihar Now

स्कूली बच्चों को तकनीकी शिक्षा को ले विधायक ने दिया स्मार्ट क्लास का सौगात

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो