Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“बिहार का मिजाज NDA के खिलाफ, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुरारी और देवली ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मिजाज का कर दिया इशारा”…

पटना 8 फरवरी 2025 ; दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने इसे भाजपा की जीत और एनडीए की हार बताते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव पर इसका कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।

वहां भाजपा के जीत के कई कारक हैं पर बुरारी और देवली में एनडीए घटक की हार निश्चित रूप से बिहार विधानसभा का होने वाले चुनाव में बिहार के मतदाताओं के मिजाज का इशारा कर रहा है। चुंकि उक्त दोनों क्षेत्रों में बिहार के लोगों की बड़ी आबादी है और वहां से चुनाव लड़ने वाली एनडीए के दोनों घटक जदयू और लोजपा (रामविलास)बिहार की हीं क्षेत्रीय पार्टियां हैं जिनके वैशाखी पर भाजपा का बिहार में अस्तित्व बचा हुआ है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि बुरारी और देवली के बिहारी मतदाताओं ने भाजपा सहित एनडीए को स्पष्ट संकेत दे दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनका सफाया निश्चित है और इस बार बिहार की जनता तेजस्वी के नेतृत्व वाले गठबंधन को सरकार बनाने का मौका देगी।

बुरारी और देवली की हार के बाद भी यदि भाजपा बिहार में जश्न मना रही है तो इसका मतलब यही है कि वह जदयू और लोजपा (रामविलास) के जले पर नमक छिड़क रही है। ऐसे बिहार भाजपा की खुशी भी दिखावटी हीं है। उन्हें भी बिहारी मिजाज और अपने सहयोगियों के खिसकता जनाधार का पता चल हीं गया है।

Related posts

Breaking : शिक्षक बहाली नियमावली पर लगी कैबिनेट की मुहर, जल्द ही होगी बड़े पैमाने पर बहाली…

Bihar Now

राज्य के अधिकारियों के यहां तैनात अर्दली के AUDIT का आदेश

Bihar Now

बिहार में एक बार फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 1080 नए मामले आए सामने…पटना में 486 नए मामले आए सामने…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो