Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JEE मेन 1 के परिणाम में “OMEGA” इंस्टीट्यूट का बजा डंका, नितेश आनंद ने हासिल किया 99.94 पर्सेंटाइल, कई छात्रों ने लहराया परचम…

दरभंगा : जेईई मेंस 2025 फेज 1 का रिजल्ट जारी होते हीं बिहार के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर, दरभंगा में छाया हर्षोल्लास का माहौल। संस्थान के सफल विद्यार्थी अपने शिक्षकों, अभिभावक व् दोस्तों के साथ ढोल-नगारों के धुन पर झूम उठे।

जेईई मेंस प्रथम सत्र 2025 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा मंगलवार को जारी कर दिया गया इसमें ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों का परिणाम सिर्फ संस्थान हीं नहीं पुरे मिथिलांचल को गौरवान्वित करने वाला रहा। विशेष रूप से संस्थान के छात्र नितेश आनंद का रिजल्ट काफी चर्चा में रहा। नितेश आनंद ने 99.94 पर्सेंटाइल हासिल कर पुरे राज्य में अपनी श्रेष्ठ्ता साबित किया है।

कोचिंग संस्थान के 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 97 से अधिक परसेंटाइल हासिल कर सम्पूर्ण मिथिलांचल हीं नहीं अपितु पुरे राज्य में ओमेगा स्टडी सेंटर का नाम रौशन किया है। संस्थान के अधिकतर बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा विशेष रूप से नितेश आनंद 99.94 परसेंटाइल, बबली 99.17 परसेंटाइल, प्रियांशु 99.14 परसेंटाइल, उमंग 98.55 परसेंटाइल, सादिक़ 98.18 परसेंटाइल, मानस 98.12 परसेंटाइल, भास्कर, अमर कुमार, उज्जवल, केशव, बिपुल, संदीप, अर्पित सहित संस्थान के 40 से अधिक बच्चे 97 परसेंटाइल से अधिक परसेंटाइल हासिल कर कीर्तिमान बनाया है साथ हीं आगामी 100 से ज्यादा बच्चे आईआईटी एडवांस परीक्षा के लिए बेहतर परसेंटाइल के साथ चयनित किये गए हैं।

पुनः ऐतिहासिक रिजल्ट प्राप्त कर संस्थान के बच्चों ने फिर एक बार साबित कर दिया कि क्यों सूबे के लोग इस शिक्षण संस्थान पर इतना भरोसा करते हैं वहीं नया कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में संस्थान ने अभिभावकों के समक्ष अपने परिसर में सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एंव पूर्व के सत्र में ओमेगा से पढ़ कर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित आईआईटी, एनआईटी एवं मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं बच्चों के साथ सम्मान समारोह आयोजित कर सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया एंव बच्चों के साथ जश्न मनाया।

इधर उक्त मौके पर संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने बताया की जेईई मेंस 2025 के रिजल्ट के माध्यम से संस्थान के विद्यार्थियों ने फिर एक बार यह साबित कर दिया की समर्पित प्रयास सदैव इतिहास गढ़ता है।

ठाकुर ने इस सफलता का श्रेय विशेष रूप से संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे को दिया जिनके मार्गदर्शन में यह सफलता संभव हुआ है साथ हीं बताया की बच्चों के सच्चे लगन, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन, अनुकूल शैक्षणिक वातावरण एंव बच्चों का सतत कठिन परिश्रम सफलता की कुंजी है। वहीं संस्थान पिछले कुछ वर्षों से इंजीनियरिंग और मेडिकल के परीक्षाओं के लिए सर्वोत्तम विकल्प के रूप में बिहार में उभरा है

पिछले वर्ष (2023-24) में भी संस्थान के 52 से अधिक विद्यार्थियों का चयन देश के विभिन्न आईआईटी कॉलेजों एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में हुआ है साथहीं सैंकड़ों छात्र-छात्राओं का चयन देश के विभिन्न प्रतिष्ठीत इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में हुआ है।

वहीं संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने कहा कि यदि विद्यार्थियों के रिजल्ट के अनुपात की बात करें तो लगातार पिछले दस वर्षों से ओमेगा स्टडी सेंटर पुरे राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देती आ रही है जो हमारे संस्थान एवं सम्पूर्ण मिथिलांचल के लिए गर्व की बात है, बिहार के किसी भी एक कोचिंग संस्थान के रिजल्ट का अनुपात पिछले कुछ बर्षो में ऐसा नहीं है।

चौबे ने बताया कि सभी सफल बच्चे एडवांस के तैयारी में पुरे मनोयोग से अपने अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में लगे हुए हैं। ओमेगा के छात्र-छात्राओं ने जो बेहतर रिजल्ट दिया हैं उसका श्रेय बच्चों के मेहनत, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन को जाता है

साथ ही संस्थान के वरिष्ठ शिक्षकगण आशीष ओझा, रुपेश कुमार, रौशन कुमार, निशिकांत सिन्हा, रोहित कुमार, धनंजय सिंह, सिद्धि विनायक सहित ओमेगा के मैनेजमेंट टीम से प्रवीण कुमार, रोशन कुमार, प्रभाकर झा, आलोक कुमार,अनुराग कुमार, कमल कुमार, पुष्पा, पूजा कुमारी,तनुजा कुमारी सहित पुरे टीम ने अभूतपूर्व मेहनत करके एवं व्यक्तिगत तौर पर बच्चों के मनोबल को बढ़ा कर संस्थान को इस ऊंचाई पर पहुंचाया है साथ ही पूरे उत्तर बिहार के सभी अभिभावकगण का भरोसा संस्थान के लिए हमेशा प्रेरणा का काम किया है l

संस्थान पूर्णत: आश्वस्त है की आगामी सभी परीक्षाओं में भी बेहतरीन रिजल्ट संस्थान के बच्चे प्राप्त करेंगे साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया की संस्थान पर इसी तरह अपना विश्वास अभिभावकगण बनाए रखें और ओमेगा स्टडी सेंटर दरभंगा आगामी सभी परीक्षाओं में पूर्व की भाँती हमेशा बेहतरीन रिजल्ट देने के लिए संकल्पित रहेगी।

साथ हीं इस अवसर पर यह भी खास रहा की मौके पर देश के विभिन्न आई आई टी, मेडिकल एवं एन आई टी कॉलेजों में पढ़ रहे संस्थान के दर्जनों पूर्ववर्ती छात्र-छात्रा उपस्थित थे जिन्होंने अपने जूनियरों को उत्साहित किया।

Related posts

New Au Pokies For Free

Bihar Now

मैथिलानी समूह सखी बहीनपा का छठा स्थापना दिवस का आयोजन, बालगृह के बच्चों के बीच बांटा गया खाने पीने का सामान, कॉपी, कलम इत्यादि…

Bihar Now

Jouer Game Show En Direct

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो