Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी के नेता का शराब पीते वीडियो वायरल, BJP ने जारी किया वीडियो…

बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है. पूर्ण शराबबंदी के बावजूद प्रदेश में यह पूरी तरह से बंद नहीं हो सका है. आए दिन चोरी-छुपे इसका लोग सेवन करते हैं. कई बार पकड़े भी जाते हैं. बॉर्डर इलाकों से भारी मात्रा में शराब जब्त भी की जाती है.

कई बार इसको लेकर विपक्ष के नेता सीएम नीतीश कुमार को घेरते भी हैं कि प्रदेश में नाम मात्र का कानून है. अब सवाल उठाने वाले ही शराब पी रहे हैं और कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. बिहार बीजेपी के एक्स हैंडल से आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव का एक वीडियो बुधवार (12 फरवरी) को शेयर किया गया है…h

बिहार बीजेपी के एक्स हैंडल से वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है, “देखिए, शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते राजद के मुख्य प्रवक्ता!”. वीडियो पर टेक्स्ट लिखा गया है, “पहले तेजस्वी ने शराब व्यापारियों से लिया चंदा, अब शराब के नशे में डूबे हैं राजद के मुख्य प्रवक्ता”. बीजेपी ने जिस वीडियो को शेयर किया है वह 43 सेकेंड का है.

इस वीडियो में आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव गंजी पहने सोफा पर बैठे नजर आ रहे हैं. उनके सामने एक टेबल है जिस पर कई ग्लास रखे हुए हैं. शराब भी है. वीडियो में दिख रहा है कि शक्ति यादव ग्लास में शराब पी रहे हैं. हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है इसकी पुष्टि बिहार नाउ न्यूज़ नहीं करता है. वीडियो में शक्ति यादव के अलावा तीन-चार लोग और दिख रहे हैं….

Related posts

Breaking : लालू यादव के हनुमान भोला यादव को मिली को कोर्ट से राहत, जेल से आएंगे बाहर…

Bihar Now

“बिहार में केवल 216 मरीज नहीं बचाए जा सके”…कोरोना से अभी तक हुए मौत पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी का सबसे शर्मनाक बयान ?…

Bihar Now

बिहार में सवर्णों में भूमिहार और पिछड़ों में यादव सबसे गरीब, सवर्णों में कौन सबसे खुशहाल, भूमिहारों के आंकड़े ने चौंकाया…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो