Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मोकामा गोलीकांड के आरोपी मोनू के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, सोनू- मोनू की बहन ने किया विरोध…

मोकामा गोलीकांड मामले में पुलिस ने जलालपुर गांव में फरार मोनू समेत तीन के घर पर ढोल बाजे के साथ इश्तेहार चश्पा चिपकाया. पुलिस की इस कार्रवाई का मोनू की बहन ने विरोध किया. मोनू के घर पर इश्तेहार चश्पा करने के लिए अनुमंडल क्षेत्र के लगभग आठ थानों के साथ एएसपी राकेश कुमार भी पहुंचे थे.

पटना से सटे मोकामा में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच नौरंगा गांव में 70-80 राउंड गोलीबारी हुई थी.इस घटना के बाद से सोनू-मोनू चर्चा में है.

सोनू-मोनू गैंग ने नौरंगा जलालपुर गांव में पैसा का हेरा फेरी का आरोप लगाकर अपने मैनेजर मुकेश के घर में ताला लगा दिया था. मुकेश के परिवार के लोगों ने अनंत सिंह इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सोनू मोनू और उसके लोग मारपीट भी कर रहे हैं….

कहा जाता है कि इसको लेकर अनंत सिंह और सोनू मोनू के बीच फोन पर तीखी बहस भी हुई. इसके बाद अनंत सिंह मुकेश के घर पहुंचकर सोनू मोनू की ओर से लगाया गया ताला को तोड़ दिया. इसके बाद गैंस्टर सोनू मोनू के घर जा पहुंच गए.जहां पर अनंत सिंह और सोनू मोनू के बीच फायरिंग हुई थी.

इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. दोनों पक्षों में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई.पुलिस ने जब दबाव बनाया तो सोनू और अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया. लेकिन मोनू अभी भी फरार है. पुलिस आज उसको भी सरेंडर करने के लिए कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया.

कोर्ट के आदेश पर पुलिस जब मोनू के घर पर इश्तेहार चिपकाने पहुंची तो सोनू मोनू की बहन और पूर्व मुखिया नेहा कुमारी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह घर मेरे दादा जी ने मुझे दिया है.

पुलिस सोनू मोनू के साथ जो मन में आए करे, लेकिन मेरे घर पर क्यों इश्तेहार चिपका रही है. नेहा ने पुलिस को इश्तेहार चस्पा करने से रोकने का भी प्रयास किया. इश्तेहार लगाने के बाद एएसपी राकेश कुमार के सामने ही मोनू की पत्नी ने इश्तेहार को फाड़ दिया.

Related posts

Big Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, अभी-अभी राष्ट्रवादी JP पार्टी के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या ,”सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

परिवारिक कलह को लेकर एक छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

महागठबंधन में सीटों का हो गया ऐलान, आरजेडी और कांग्रेस के बीच फंसा पेंच खत्म..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो