Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

जमुई में तनाव के बाद इंटरनेट सेवा बंद, मौके पर वरीय अधिकारी कर रहे कैंप…

जमुई. बड़ी खबर जमुई से सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, जमुई में हनुमान चालीसा पाठ कर रहे लौट रहे लोगों पर पथराव के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.

जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक पूरे जिले में इंटरनेट बंद करवा दिया है. दरअसल बिहार के जमुई के झाझा इलाके के बलियाडीह गांव में मंदिर से हनुमान चालीसा पाठ कर रहे लौट रहे लोगों और उनके वाहनों पर पथराव के बाद दो समुदायों में के बीच झड़प और तनाव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद करवा कई एहतियातन कदम उठाया है.

वहीं देर रात तक जिले के डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी मदन कुमार आंनद ने भी जायजा लिया है. पथराव करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं जिले में इंटरनेट सेवा को जिला प्रशासन ने बंद करवा दिया है. किसी तरह की अफवाह ना पहले और स्थिति नियंत्रण में रहे माहौल सौहार्दपूर्ण रहे इस कारण इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है.

इस मामले में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने जानकारी दिया है कि गांव में फिलहाल हालात सामान्य है, पुलिस और अधिकारी की तैनाती की गई है. पथराव और हमले को लेकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है

अफवाहों से बचने के लिए जिले में इंटरनेट सेवा हो बंद किया गया है. घटना के बाद गांव में शांति का माहौल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं.

Related posts

जिलाधिकारी, मुंगेर अवनीश कुमार सिंह अपने एक्शन मोड के कारण इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके इस रूप और तेवर से एक और जहां समाहरणालय संवर्ग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप देखा जा रहा है।

Bihar Now

स्व. अरूण जेटली को श्रद्धांजलि… सम्राट चौधरी बोले- शिक्षक भर्ती के लिए BPSC से परीक्षा लेना गलत.. राज्यपाल दलित हैं, इसलिए सरकार का नज़रिया ठीक नहीं …

Bihar Now

झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं नीतीश कुमार, नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने पूछा सवाल …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो