Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली भगदड़ मामले को लेकर सियासत तेज, RJD ने की रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग, मृतकों के परिज‌न को 20-20 लाख मुआवजा देने की मांग…

पटना : नई दिल्ली स्टेशन पर हुए भगदड़ के बाद रेल मंत्री विपक्ष के निशाने पर हैं .. दिल्ली से बिहार तक रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की जा रही है .. कांग्रेस ने भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगा,तो वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी रेल मंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए पद छोड़ देने की बातें कहीं …

लालू प्रसाद यादव के बाद अब RJD पार्टी के कई नेताओं नए एक सुर में रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की है… आरजेडी के मुखर प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भी रेल मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है …

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के दौरान हुई कई लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हुए कहा कि सरकार की कुव्यवस्था, बदइंतजामी और लचर भीड़ प्रबंधन के कारण ही इस तरह की घटना घटी है।

यह सरकार जनित घटना है। जिसके कारण कई लोगों की असामयिक मौतें हुई। इसके लिए केंद्र सरकार और डबल इंजन वाली दिल्ली सरकार दोषी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना का नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को नैतिकता के आधार पर रेल मंत्री पद से अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए।

राजद प्रवक्ता ने केंद्र सरकार से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के दौरान मृतक के आश्रितों को 20-20 लाख रुपया और घायलों को 5-5 लाख रुपया मुआवजा राशि देने की मांग की है। साथ ही बिहार सरकार से बिहार के भगदड़ मरने वाले लोगों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपया और घायलों को 2-2 लाख रुपया मुआवजा राशि देने की मांग की है।

 

Related posts

शराबबंदी का सच : बालू गिट्टी के धंधे की आड़ में चल रहे कारोबार का खुलासा… शराब बरामद, धंधेबाज फरार !

Bihar Now

लालू-नीतीश के शासनकाल पर जबरदस्त प्रहार !… “बिहार में स्टील, टीवी, सीमेंट कुछ भी नहीं बनता, सिर्फ नौजवान लड़कों को बनाया जा रहा मजदूर”

Bihar Now

शराबबंदी वाले राज्य में अपराधियों ने नशे की हालात में ली एक युवक की जान, अनुसंधान में जुटी दरभंगा पुलिस, SSP ने लिया मौके ए वारदात का जायजा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो