Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं नीतीश कुमार, नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने पूछा सवाल …

बिहार में चुनाव की तैयारियों के बीच वार पलटवार का भी दौर जारी  है…तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार के शासनकाल पर जमकर प्रहार किया है…  तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के 15 साल के शासन का हिसाब जनता के समक्ष रखा है..

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा है कि क्या यही विकास है ?..कोरोना काल‌ में स्वप्रदेश लौटे मजदूर फिर पलायन करने को मजबूर हैं , सरकार 6 महीने बाद भी गंभीर क्यों नहीं ?…

तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद बिहार को 15 वर्षों में क्या मिला…

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए एक आंकड़ा पेश किया है, जिसमें उन्होंने बाढ़ प्रभावित, बेरोजगारी, कोरोना सहित तमाम घोटालों का जिक्र किया है…

तेजस्वी यादव ने लिखा है कि बिहार में 16 जिलों के 84 लाख लोग बाढ़ से सीधे प्रभावित हुए हैं..40 लाख प्रवासी कामगार बेरोज़गार है..लाखों लोग कोरोना संक्रमित हैं..साथ ही सबसे अधिक बेरोज़गारी बिहार में है और सबसे ज़्यादा गंदे शहर बिहार के हैं..

तेजस्वी यादव ने बताया कि15 वर्ष में हज़ारों करोड़ के सत्यापित सबसे अधिक 57 घोटाले बिहार में ही हुए हैं…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

छठ महापर्व पर रिलीज होगी निर्माता निशांत उज्जवल,प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे की फ़िल्म “विवाह 3″…

Bihar Now

बिहार में बेलगाम अपराधी, फिर गांधी सेतु पर एक बैंककर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Now

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा RJD का हल्ला बोल… 5 जून को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर देगी धरना

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो