Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में बेलगाम अपराधी, फिर गांधी सेतु पर एक बैंककर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

Imaginary pic
Imaginary pic

गांधी सेतु पर अपराधियों ने बैंककर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

गांधी सेतु पर बेखौफ अपराधियों ने एक बैंककर्मी को गोली मार कर घायल कर दी। घटना में गंभीर रुप से घायल बैंककर्मी को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 15 के समीप बाइकर सवार अपराधियों ने बैंककर्मी के बाइक को ओवरटेक कर गोली मार दी।

गोली बैंककर्मी को पैर में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। गोली लगने के बाद बैंककर्मी सड़क पर गिर पड़े जहां कुछ राहगीरों ने इस घटना कि जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां बैंककर्मी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटना का शिकार हुए बैंक कर्मी सिवान के एसबीआई ब्रांच में पदस्थापित है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

रणक्षेत्र में तब्दील हुआ दरभंगा का पॉलिटेक्निक कॉलेज… भारी तादाद में मौके पर पहुंची पुलिस…

Bihar Now

NEET रिजल्ट में ‘एलिट’ इन्स्टिच्युट का जलवा कायम… 86 छात्रों ने नीट-मेडिकल में मारी बाजी…

Bihar Now

Perfection IAS में छात्रों ने भव्य तरीके से मनाया शिक्षक दिवस… मौजूदा दौर में गुरु और शिष्य के बीच रिश्तों पर‌ डाला गया प्रकाश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो