Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा RJD का हल्ला बोल… 5 जून को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर देगी धरना

पटना : बिहार प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने की।

इस अवसर बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गत 8 वर्षों में केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पिछड़ो ,दलितो, वंचितों तथा अल्पसंख्यकों के हितों के विरुद्ध उनको हक और अधिकार से वंचित करने की रही है । इसी के अंतर्गत नई शिक्षा नीति ,जातीय जनगणना ,बढती महंगाई के प्रति केंद्र सरकार पूरी तरह से जन विरोधी रवैया अपनाकर इनके हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि दिनांक 5 जून 2023 को युवा राजद के द्वारा पूरे राज्यभर में सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति ,जातीय जनगणना, बढ़ती महंगाई के साथ-साथ पेट्रोलियम पदार्थों की बढती की कीमतों को मुद्दा बनाकर धरना देने का फैसला लिया गया।

साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तथा पिछडों, दलितों अल्पसंख्यको के हितो के साथ हो रहे खिलवाड़ को बताने के लिए दिनांक 5 जून 2023 से पहले व्यापक स्तर पर इन सभी मुद्दों को आम लोगों के बीच ले जाकर के लोगों को जोड़ने का व्यापक अभियान चलाना है, जिससे कि लोगों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का पता चल सके । साथ ही साथ लोगो के बीच युवा राजद के द्वारा कार्यक्रम की तैयारी के लिए जो हैंडबिल दिया गया है उसे लोगों के बीच पहुंचाने का संकल्प लिया गया जिससे कि आम लोगों को भी पता चल सके केंद्र सरकार की इन नीतियों से आम लोगों को कितना नुकसान हो रहा है

इस अवसर पर बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार साहनी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया ।बैठक में प्रदेश युवा राजद के सभी प्रदेश पदाधिकारी शामिल थे..

Related posts

आस्था के सैलाब में डूबे लोग, डूबते हुए सूर्य को अर्पण किया गया अर्घ्य…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा – कांग्रेस की नहीं हो सकती अनदेखी…

Bihar Now

RJD को बड़ा झटका,5MLC ने छोड़ी पार्टी,थामा जेडीयू का दामन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो