Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

सिगरेट न लाने पर मासूम को गोली मारने वाले अपराधी से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

बिहार के मुंगेर में शुक्रवार (21 फरवरी) की सुबह एक बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाश नीतीश कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद भी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पुलिस से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर लिया है.

आठ साल के बच्चे को मारी गई थी गोली

दरअसल सात जनवरी को मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में सिगरेट लाने से मना करने पर आठ साल के एक बच्चे के सिर में पड़ोसी नीतीश कुमार ने गोली मार दी थी. परिवार वाले बच्चे को आनन-फानन में धरहरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. गोली लगने से बच्चे की दाईं आंख का हल्का हिस्सा बाहर निकल गया था. उसी समय से पुलिस आरोपित नीतीश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. घटना के बाद आरोपी का पूरा परिवार घर बंद कर फरार हो गया था.

थाने से फरार हो गया था अपराधी

इस पूरे मामले में 20 फरवरी की शाम को पटना की पुलिस ने नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर धरहरा थाने को सुपुर्द किया था. इसके बाद गुरुवार की रात को नीतीश पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस के हाथ-पैर फूल गए. नीतीश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रात भर छापेमारी करती रही. इसी बीच शुक्रवार की सुबह चार बजे के करीब धरहरा थाना क्षेत्र के मुरक्कटा स्थान (जसीडीह) में नीतीश के छुपे होने की सूचना मिली. पुलिस ने नीतीश को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नीतीश के पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया.

नीतीश के दाएं पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में नीतीश को दाएं पैर में गोली लग गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि आज (शुक्रवार) सुबह अपराधी और धरहरा थाना पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस को कोई क्षति नहीं पहुंची है, लेकिन अपराधी के पैर में गोली लगी है. पुलिस निगरानी में उसका मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Related posts

नहीं रहे महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह,मानसिक बीमारी से थे पीड़ित, शोक की लहर…

Bihar Now

बिहार में वर्दी फिर हुई शर्मसार, डांसर संग दारोगा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल…

Bihar Now

नॉमिनेशन के दौरान खुलेआम उड़ी सोशल डिस्टेंशिंग की धज्जियां, माखौल बना चुनाव आयोग का COVID 19 गाइडलाइंस ?….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो