Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी ट्रक से टकराई, 3 की मौत

बिहार के कैमूर जिले में रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास एनएच-19 पर खड़े कंटेनर ट्रक में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी. जिससे स्कॉर्पियो सवार एक महिला समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. आसपास के लोगों ने कुदरा पुलिस और एनएचएआई को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाया.

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास यह हादसा हुआ है. जिसमें स्कॉर्पियो सवार महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. पुलिस और एनएचएआई की टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया, जहां से सभी को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया.

महाकुंभ से वापस लौटे रहे थे स्कॉर्पियो सवार श्रद्धालु
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग महाकुंभ से स्नान कर वापस अपने घर जा रहे थे. तभी रविवार सुबह साढ़े 5 बजे के करीब दुर्घटना का शिकार हो गए. घायलों में धनबाद जिले के सीकरी गांव के सुभाष कुमार की 55 वर्षीय पत्नी सूची देवी, स्कार्पियो चालक जमुई जिले के स्वर्गीय रजित खान के 52 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कौशल, धनबाद जिले के सीकरी गांव के रंजीत पासवान की 35 वर्षी पत्नी सुधा देवी और लखीसराय जिले के एटा गांव के श्रीनारायण मंडल की 22 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी शामिल है.

हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें से महिला की पहचान नारायण मंडल की 50 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है. इसके अलावा 2 मृतक लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. कुदरा थाने में पदस्थापित पीटीसी गुप्तेश्वर कुमार ने बताया चिलबिली के पास कंटेनर खड़ी थी उसी में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. सभी को अस्पताल भिजवा दिया गया है.

Related posts

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कंटेनर सहित भारी मात्रा में शराब बरामद…

Bihar Now

Slot Machines Tempe Au

Bihar Now

जेडीयू विधायक का महादेव मंदिर में हाईवोल्टेज ड्रामा, जल चढ़ाने के जिद्द पर अड़े रहे विधायक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो