Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अररिया में बम ब्लास्ट, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल…जांच में जुटी पुलिस…

अररिया के फारबिसगंज में फारबिसगंज थाना क्षेत्र के दल्लू टोला में गुरुवार दोपहर जोरदार धमाके के साथ बम फट गया. हादसे में 14 साल का मो. मुनाजिर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका बायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घटना गुरुवार दोपहर की है. मुनाजिर स्कूल से लौटने के बाद घर के पीछे खेल रहा था. वहां ईंट के पास उसे सुतली से लिपटा बम मिला. वह उसे खेलने के लिए उठाया, तभी तेज धमाके के साथ बम फट गया. धमाके में उसका बायां हाथ चिथड़ा हो गया. मुनाजिर फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में रहने वाले अलीमुद्दीन का बेटा है.. . .

सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल की जांच शुरू की गई. वहां प्लास्टिक, जूट की सुतली और शीशे के टुकड़े मिले हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है.

एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि बम घर के पीछे ईंट के पास रखा था. मुनाजिर ने जैसे ही उसे हाथ में लिया, विस्फोट हो गया. बम वहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

Related posts

अपने ही सरकार के अधिकारी की शिकायत लेकर राजभवन पहुंचे महागठबंधन के MLC, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, के के पाठक को हटाने की मांग की…

Bihar Now

समस्तीपुर में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, इलाके में मचा कोहराम…

Bihar Now

एक बार फिर सुशासन को खुली चुनौती, घर में घुसकर की मां-बेटे की हत्या, बहू की हालत भी गंभीर, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो