Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी.. बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गयाजी में पिता-पुत्र को गोलियों से किया छलनी…

गयाजी: बिहार के गयाजी में बेखौफ अपराधियों ने दोहरे मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने शनिवार को दिनदहाड़े पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए. यह घटना गयाजी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई है.

गयाजी में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या: बेखौफ अपराधियों ने सरेआम इस हत्या की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक से पहुंचे थे. जिसके बाद घात लगाकर पिता और पुत्र पर फायरिंग शुरू कर दी. कई राउंड हुई फायरिंग में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए.

मृतकों की पहचान वजीरगंज थाना के दक्षिण गांव निवासी 60 वर्षीय अशोक सिंह और उनके 30 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार के रूप में हुई है. वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर कर जांच में जुट गई है.

पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि पूरी घटना जमीन विवाद से जुड़ी बताई जा रही है. घटना के बाद फॉरेंसिक और टेक्निकल सेल की टीम मौके पर पहुंची है और साक्ष्य एकत्रित करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है.

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को वजीरगंज थाना के दक्षिण गांव के अशोक सिंह और उनके पुत्र कुणाल सिंह की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना की जानकारी मिलते ही वजीरगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं.

गयाजी एसएसपी आनंद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गयाजी के देखरेख में एसडीपीओ वजीरगंज के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया है.

फिलहाल पुलिस की विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंची है और लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी हासिल कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.

एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है, कि मृतक पिता-पुत्र थे और उनकी हत्या जमीन विवाद के कारण उनके ही अपने नजदीकी परिवार के द्वारा की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की पूरी तरह से छानबीन करते हुए आगे कार्रवाई में जुटी हुई है.

Related posts

पप्पू के जनक्रांति मार्च को पुलिस ने रोका, छोड़े गए आंसू गैस, वाटर कैनन के सहारे कार्यकर्ताओं को खदेड़ने की कोशिश

Bihar Now

नीतीश-तेजस्वी पर नित्यानंद राय का हमला… BJP के खिलाफ महागठबंधन का मुकदमा झूठा,दमनकारी नीति का सहारा ले रही सरकार…

Bihar Now

फिर बिहार की बेटी ने लहराया परचम, “मिसेस इंडिया कॉन्टिनेंट्स क्वीन” बनी श्वेता झा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो