Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में वाहन जांच के दौरान 3 पुलिसकर्मी को रौंदा, महिला सिपाही की मौत, दारोगा समेत 2 जख्मी … स्कॉर्पियो पर लगा था BJP का झंडा, जांच में जुटी पुलिस….

पटना में एक वाहन चालक ने महिला सिपाही को कुचल कर मार डाला है। वाहन चालक ने दारोगा और एक अन्य महिला सिपाही को जख्मी भी कर दिया है।

दरअसल पटना एसके पुरी थाना अंतर्गत अटल पथ पर पुलिस देर रात वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी ने दारोगा व दो महिला सिपाहियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए महिला सिपाही की हालत काफी गंभीर थी। बाद में महिला सिपाही की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस एक गाड़ी को रोक कर उसकी जांच कर रही थी। इसी बीच दूसरी गाड़ी ने पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी। इसमें महिला सिपाही कोमल, एसआई दीपक कुमार व एएसआई अवधेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए।

तीनों को आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां कोमल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलते ही एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वालों पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।

Related posts

अवैध संबंध के आरोप में पंचायत का शर्मनाक सजा, नग्न कर प्रेमी युगल को घुमाया, वीडियो वायरल होने के कई दिनों बाद भी पुलिस की हाथ खाली !..

Bihar Now

COVID-19 की प्रसार की रोकथाम हेतु पूर्व मध्य रेल ने किया व्यापक इंतजाम…

Bihar Now

India vs Bharat: पीएम मोदी की टेबल पर ‘इंडिया’ की जगह दिखा ‘भारत’

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो