Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कटिहार में मुहर्रम जुलूस में हिंसक झड़प, 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद …स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रित, मौके पर तमाम आलाधिकारी कर रहे कैंप …

मुहर्रम को लेकर रविवार को बिहार के अलग-अलग जिलों में ताजिया जुलूस निकाला गया. इस दौरान कई जगहों पर आपसी झड़प के मामले भी आए. कटिहार में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी.

जुलूस के दौरान पथराव हुए. पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस झड़प में पुलिसकर्मी समेत कई लोग जख्मी भी हुए. स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. लेकिन सावधानी के तौर पर 24 घंटे के लिए कटिहार में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है.

कटिहार में रविवार को मुहर्रम को लेकर ताजिया जुलूस निकला था. इस दौरान शहर के नया टोला महावीर मंदिर चौक पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गयी.

जैसे ही सूचना मिली एसडीपीओ, डीएसपी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में पुलिस जुट गयी. लेकिन स्थिति कंट्रोल में नहीं देख पुलिस ने थोड़ी सख्ती बरती और लाठीचार्ज कर दिया. जिससे भीड़ तितर-बितर हुआ और पथराव रूका.

Related posts

दरभंगा में ‌57 साल बाद शुरू हुआ विमान यात्रा, NDA का ड्रीम प्रोजेक्ट रहने के बावजूद उड़ान के दौरान इतनी सादगी क्यों ?…

Bihar Now

बिहार नाउ के खबर पर मंत्री संजय झा ने लिया संज्ञान, मामलों को लेकर DM से की पूछताछ…

Bihar Now

Big Breaking : आरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत फैलाने को लेकर बदमाशों ने की फायरिंग… बदमाश इतने बेखौफ कैसे ?..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो