Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : पूर्णिया में 5 लोगों को जिंदा जलाकर मारा, डायन के आरोप में 5 लोगों की हत्या, मृतक एक ही परिवार के …

गौरव कुमार, पूर्णिया

. बड़ी खबर पूर्णियां के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टेटगामा गांव से आ रही है। जहां एक ही परिवार की पांच लोगों की पीट-पीट कर जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई है। दरअसल गांव के ही रामदेव उरांव के पुत्र की गांव में झारफुक और इलाज के दौरान तीन दिन पहले मौत हो गई और दूसरे बच्चे की भी तबीयत बिगड़ रही थी।

गांव के लोगो ने मौत की वजह डायन को बताया और डायन के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। मरने वालों में बाबूलाल उरांव,सीता देवी,मनजीत उरांव,रनिया देवी और तपतो मोसमत शामिल है।मृतक एक ही परिवार के हैं।

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई गांव के लोग घर छोड़कर चले गए हैं। वहीं मौके पर पुलिस गस्त कर रही है और डॉग स्क्वायड एवं एफएलसी की टीम पहुंचकर जांच कर रही है।

पूर्णिया के सदर SDPO पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जबकि सभी पांच मृतकों के शव को बाहर निकाल लिया गया है।

उन्होंने कहा कि घटना गंभीर है और वारदात को अंजाम देने वाले एक भी लोग बख्शे नहीं जाएंगे। एसडीपीओ ने बताया कि देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों को झाड़फूंक और डायन के आरोप में पीट-पीट कर जिंदा जला देने के मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायर और एफएसएल की टीम पहुंच चुकी है।

 

Related posts

पटना के मीडियाकर्मियों की सोमवार से होगी कोरोना जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी…

Bihar Now

RJD को बड़ा झटका,5MLC ने छोड़ी पार्टी,थामा जेडीयू का दामन…

Bihar Now

बिहार में कोरोना ले रही भयावह रूप, एक साथ 749 नए मामले आए सामने, आंकड़ा पहुंचा 13274 पर

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो