Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में गोली मारकर युवक की हत्या, 3 महीने पहले जेल से आया था… मारा गया

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार (24 जुलाई, 2025) की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना जितवारपुर के चांदनी चौक की है. मृतक की पहचान जितवारपुर हसनपुर गांव निवासी राम नंदन राय के पुत्र सुमित कुमार उर्फ महाकाल उर्फ गुड्डू (25 साल के आसपास) के रूप में की गई है.

युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से सब्जी लेने के लिए चांदनी चौक गया हुआ था. इसी दौरान उसे बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उसे अपनी गाड़ी में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बताया जाता है कि सुमित उर्फ महाकाल जितवारपुर हसनपुर वार्ड नंबर 15 का रहने वाला था. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना के बाद एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. हत्या का कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है लेकिन पुलिस की मानें तो पड़ोसी से हुए पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है.

सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने कहा कि सुमित कुमार उर्फ महाकाल अपने दोस्त ननकी के साथ सब्जी खरीदने गया था. शाम के 6:30 बजे के आसपास कुछ अपराधियों के गोली मार दी. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी (सुमित) मौत हो गई. हत्या मामले में युवक फिलहाल जमानत पर आया हुआ था. इस पूरे मामले पर पुलिस की टीम काम कर रही है. जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

बता दें कि यह कोई नई घटना नहीं है. अभी 22 जुलाई (2025) को ही मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गुरुवार को हुई युवक की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Related posts

बिहार में एक समान बिजली दर करने की तैयारी, जानिए कब से यह व्यवस्था लागू होगी…

Bihar Now

“बिहार में कहां हो रहा है क्राइम ?… कौन बोलता है कि अपराध हो रहा है ?… सूबे में सबसे कम है क्राइम” … अपराध पर नीतीश का बड़ा बयान …

Bihar Now

Paysafecard Online Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो