Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“स्वास्थ्य मंत्री ने दिलीप जायसवाल से 25 लाख लिए, फ्लैट खरीदा”, PK बोले- BJP वाले कंबल ओढ़कर घी पीते हैं…

प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपए की कथित घूस ली थी।’

‘इससे उन्होंने दिल्ली के द्वारका में पत्नी के नाम पर फ्लैट खरीदा। इसके बदले में जायसवाल के किशनगंज स्थित मेडिकल कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया।’

‘मंत्री मंगल पांडे हेल्थ मिनिस्टर हैं और दिलीप जायसवाल मेडिकल कॉलेज चलाते हैं। पैसा लेते ही मंगल पांडे ने दिलीप जायसवाल के कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी बना दिया गया।’

‘फरवरी 2022 में स्वास्थ्य विभाग ने 200 करोड़ रुपए में 1250 एम्बुलेंस खरीदने का टेंडर जारी किया। 466 एम्बुलेंस टाइप सी बिहार सरकार ने खरीदी।’

‘एक एम्बुलेंस की कीमत 19 लाख 58 हजार 257 रुपए है। टाटा मोटर और फोर्स मोटर आधिकारिक रूप से एम्बुलेंस बनाती है। 22 अप्रैल 2025 को 28 लाख 47 हजार 580 रुपए की दर पर एक एम्बुलेंस खरीदी गई।’

‘टाटा मोटर को टेक्निकल ग्राउंड पर टेंडर से हटा दिया गया। अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में ज्यादा कीमत पर एम्बुलेंस खरीदी गई। फोर्स मोटर के एम्बुलेंस का मार्केट रेट 21 लाख है और बिहार सरकार 28 लाख रुपए में एम्बुलेंस खरीद रही है।’

Related posts

विपक्षी एकता की महाबैठक, राहुल गांधी पहुंचे पटना एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया रिसीव…

Bihar Now

राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी अयोध्या रवाना, अयोध्या में बिताएंगे तीन घंटे, पूरा कार्यक्रम यहां देखें …

Bihar Now

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव मेंं कुल 51% हुआ मतदान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो