Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बाहुबली अनंत सिंह से मिलने पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, तबेले में भैंस भी देखने साथ ले गए बाहुबली…

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को एक और बड़ी मुलाकात की। उनके आवास पर वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे।

दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसमें राजनीतिक मुद्दों से लेकर बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर भी चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक अशोक चौधरी के साथ हुई इस मुलाकात में चुनावी रणनीति और संभावित सीट को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बातचीत खत्म होने के बाद अनंत सिंह ने अपने आवास पर मौजूद लाखों कीमत की भैंस को भी मंत्री को दिखाया।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हल्के-फुल्के माहौल में बातचीत भी हुई। लेकिन, राजनीतिक संदेश साफ था कि अनंत सिंह एक बार फिर सक्रिय चुनावी भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

अनंत सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार सत्तारूढ़ जदयू के बड़े नेताओं से मिल रहे हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर जाकर बातचीत की थी। लगातार हो रही इन बैठकों को राजनीतिक गलियारों में टिकट की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

निगरानी के हत्थे चढ़ा एसआई, एक लाख घूस लेते रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार …

Bihar Now

अमित शाह पर JDU का जवाबी हमला…”सत्य के फर्जीवाड़ा का Ph.D हैं अमित शाह, गैर जिम्मेदाराना तरीके से बिहार के छवि को कर रहें बदनाम” …

Bihar Now

बाढ़ ने दी दस्तक,पानी की सैलाब से टूटा तटबंध, कई इलाकों में घुसा पानी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो