Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, प्रतियोगिता परीक्षाओं की शुल्क में भारी छूट…

देश आज 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है.. पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया जा रहा है… बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पटना के गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया साथ ही लोगों को संबोधित किया.. इसी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ी घोषणा कर दी है…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से ऐलान किया कि युवाओं व अभ्यर्थियों के रोजगार के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की शुल्क में बड़ी छूट दी जाती है साथ ही 7 शहरों में नए मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर घोषणा करते हुए लिखा है किराज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए तथा उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। अब हमलोगों ने युवाओं के हित में एक निर्णय और लिया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी हेतु सभी आयोगों (बिहार लोक सेवा आयोग / बिहार कर्मचारी चयन आयोग / बिहार तकनीकी सेवा आयोग/ बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग/ केन्द्रीय सिपाही चयन पर्षद आदि) के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षाओं के शुल्क में एकरूपता लाते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में बड़ी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। अब प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रूपए का शुल्क रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रारंभिक (PT) परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। राज्य सरकार के इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ होगा।

राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है। राज्य सरकार की इस पहल से युवा और प्रोत्साहित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

 

Related posts

बाबा बागेश्वर को लेकर “RJD” को BJP के‌ केंद्रीय मंत्री का खुला चैलेंज !… “धीरेन्द्र शास्त्री को गिरफ्तार करने वाले हो जाएंगे भस्म , है हिम्मत तो गिरफ्तार कर …

Bihar Now

10 सूत्री मांगों को लेकर अधिकार रैली में सरकार के खिलाफ जमकर बरसे समाजसेवी रजनीकांत पाठक

Bihar Now

Free No Deposit Casino Bonus Codes Nz May

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो