Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सूर्योपासना की आस्था में डूबा बिहार, दरभंगा में डूबते हुए सूर्य को अर्पित किया गया अर्घ्य…

बिहार में चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन सोमवार की शाम छठ व्रतधारी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य  दिया गया.. महापर्व छठ को लेकर बिहार के शहरों से लेकर कस्बों, गांवों तक के लोग सूर्योपासना में श्रद्धाभक्ति में डूबे हुए हैं…

वहीं पटना सहित विभिन्न जिलों में लोग आस्था के‌ सैलाब में डूब गए हैं.. दरभंगा में भी छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य  दिया.. दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बलभद्रपुर पोखरी पर भी छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य  दिया …

व्रतियों को छठ घाट जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर मोहल्ले की गलियों से लेकर पक्की सड़कों पर युवा और बच्चे झाड़ू लगा रहे हैं और उस पर पानी का छिड़काव किया गया.. ‎पटना जिले में गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदियों के लगभग 550 घाटों को छठव्रतियों के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा पार्क एवं तालाबों में भी छठ किए जा रहे हैं।

‎जिला प्रशासन के मुताबिक, पटना नगर निगम क्षेत्र में गंगा किनारे के लगभग 102 घाट तथा करीब 45 पार्क एवं 63 तालाबों को छठ व्रतियों के अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तैयार किया गया है। सभी अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों की देखरेख में छठ घाटों पर नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है। ‎

Related posts

Top 10 Australian Online Casino

Bihar Now

चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच जलकर हुए खाक; यात्रियों में मची अफरातफरी..

Bihar Now

हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, ऑन ड्यूटी एक पुलिसकर्मी को रौंदा, मौके पर मौत..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो