Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन !… दरभंगा में होली और रमजान को लेकर प्रशासन सक्रिय… DM-SSP, SDO ने किया फ्लैग मार्च …

दरभंगा:-जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने संयुक्त रूप से अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ शहर के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकलकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों से होते हुए गुजरा। इस दौरान आम लोगों को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई..

आगामी होली पर्व और रमजान को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।फ्लैग मार्च के दौरान होलिका दहन के लिए चिन्हित स्थलों का भी निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्थलों पर विधि-व्यवस्था की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि होलिका दहन शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहेंगे।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उपद्रव फैलाने या समाज का वातावरण दूषित करने का प्रयास करेगा तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सोशल मीडिया, ड्रोन, सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

एसएसपी ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को आगाह करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

जिला प्रशासन ने दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि दरभंगा की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
प्रशासन द्वारा पूरी तरह सतर्क है और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

व्यवसाई हत्याकांड में DGP की बड़ी कार्रवाई… घटनास्थल पर खुद पहुंचे DGP… जांच को लेकर STF को सौंपी कमान…कहा- किसी भी परिस्थिति में नहीं बख्से जाएंगे दोषी…

Bihar Now

पशुपति पारस का दफ्तर हुआ चिराग पासवान के नाम, चिराग पासवान का ये सपना पूरा !…

Bihar Now

महावीरी अखाड़ा मेले में चाकूबाजी से मची भगदड़, झड़प में एक की मौत, 4 लोग जख्मी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो