Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली…

नालंदा में नाली और रास्ते के विवाद ने गुरुवार (13 अगस्त, 2026) को खूनी रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी में एक 30 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई. घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के गोंदुविगहा गांव की है. मृतक की पहचान विजय पासवान के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है.

तीन दिन पहले भी हुआ था विवाद

बताया जाता है कि करीब तीन दिन पहले नाली और रास्ते को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच विवाद हुआ था. उस दौरान मारपीट भी हुई थी. बाद में स्थानीय और पुलिस की पहल पर मामले को शांत करा दिया गया था.

और अजय के सीने में लगी गोली

गुरुवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए. पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. लाठी-डंडे से मारपीट शरुू हो गई और इसी बीच एक पक्ष से अजय कुमार के सीने में गोली लग गई. घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले में प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. वहीं चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि नाली-गली के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है जिसमें एक युवक की मौत हुई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

Top Online Pokies And Casinos And Au

Bihar Now

मंत्री तेज प्रताप यादव ने अटल पार्क का नाम बदलकर किया कोकोनट, बोली बीजेपी- ‘नीतीश का अटल प्रेम छलावा’…

Bihar Now

प्रेम प्रसंग को लेकर थाने में युवक ने लगाई फांसी, थानाध्यक्ष सस्पेंड !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो