Bihar Now
BREAKING NEWS
अंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

श्रेयस अय्यर बने भारत के सबसे बड़े T-20 बल्लेबाज, ऋषभ पंत पीछे छूटे

मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को कमाल की बल्लेबाजी कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया . 24 साल के अय्यर टी-20 में सबसे बड़ी पारी (147 रन) खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप- 2019 के लिए भारतीय दल चुनने के करीब जा पहुंचे चयनकर्ताओं के समक्ष अपना दावा पेश किया है.

इंदौर के एमराल्ड हाई स्कूल ग्राउंड पर सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में मुंबई ने सिक्किम के खिलाफ 258/4 रन बनाए. शुरुआती दो विकेट महज 22 रनों पर गंवाने के बाद अय्यर ने मोर्चा संभाला और तूफानी प्रहार किए. इससे पहले कप्तान अजिंक्य रहाणे (11) और पृथ्वी शॉ (10) सस्ते में लौट चुके थे.

श्रेयस अय्यर ने 55 गेंदों में 15 छक्के और 7 चौके की मदद से 147 रन बनाए. उन्होंने तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव (33 गेंदों में 63 रन ) के साथ 213 रनों की जोरदार भागीदारी की.

Related posts

Bihar Now

रैली में खूब गरजे लालू… अब बेल कैंसिल करने की मांग, BJP और JDU का RJD सुप्रीमो पर हमला

Bihar Now

Breaking : सड़क हादसे में एक CO की मौत, 2 लोग घायल… घायल को किया DMCH रेफर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो