Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

“AAP” के आरोपों पर BJP विधायक का करारा जबाव…कहा – खबर छपने के लिए “आप” नेता दे रहे हैं ऐसा बयान …

कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है..तमाम सियासी पार्टियां अपने विरोधियों पर हमले करने का कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहते हैं…सूबे में तमाम सियासी पार्टियों के बीच आप पार्टी की भी सशक्ता के साथ एंट्री हुई है… चुनाव को देखते हुए सभी नेता एक्टिव मोड में दिख रहे हैं…

इसी बीच आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा ने दरभंगा बीजेपी विधायक को खुली चुनौती देते हुए क्षेत्र में विकास नहीं करने का आरोप लगाया है…तो वहीं बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने आप नेता पर जबावी हमला किया है…

बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा है कि आप नेता सिर्फ खबर छपवाने के लिए ऐसा बेतुका बयान दे रहे हैं..वो अभी बिजनेस करके मुबंई से मिथिलांचल लौटे हैं, इसलिए उनको अभी विकास दिख नहीं रहा है…अभी मिथिलांचल के मिट्टी में रहकर कुछ दिन उनको समय व्यतीत करना पड़ेगा…

संजय सरावगी ने खुली चुनौती को अस्वीकारते हुए कहा कि दरभंगा की जनता सब जानती है..जनता बेहतर समझती कि कितना हम विकास किए हैं…जनता के दिल में हम है इसलिए इस मामले में हमको कुछ बोलना नहीं है…तो आप नेता को विकास कैसे दिखाई देगा…उनको तो बेतुका बयान देकर सिर्फ खबर में बने रहना है…

बता दें कि रविवार को दरभंगा में प्रेस को संबोधित करते हुए आप पार्टी नेता शंकर झा ने बीजेपी विधायक संजय सरावगी को स्थानीय मुद्दों पर घेरने का काम किया था… साथ ही उन्होंने बीजेपी विधायक को खुली चुनौती दे डाली थी…

शंकर झा ने क्षेत्र की विकास नहीं, सिर्फ अपने परिवार की विकास करने का आरोप विधायक संजय सरावगी पर लगाया था,जिसका जबाव बीजेपी विधायक ने भी दी है… बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने बिहार नाउ से बात करते हुए अपने पक्ष को रखा है…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Online Pokies With Paysafe

Bihar Now

बिहार में जल्द शुरू होगी तेजस्वी यादव की ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा’ …

Bihar Now

5 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो