Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

BIG BREAKING : बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन करते  गिरफ्तार हुए मुकेश साहनी

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार बंद के दौरान मुकेश साहनी राजेंद्र नगर टर्मिनल पर प्रदर्शन कर रहे थे, उसी वक्त पटना पुलिस ने मुकेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं के साथ मुकेश साहनी राजेंद्र नगर तनल के पास ट्रेन की आवाजाही को अवरुद्ध किए हुए थे जिसके बाद ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

बता दें कि जिस तरीके से कल शाम में अमर आजाद को गिरफ्तार किया गया था उसके बाद से ही यह कयास लगातार लगाया जा रहा था पटना पुलिस बिहार बंद को लेकर पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और तमाम प्रदर्शन करने वाली पार्टी के नेताओं को भी गिरफ्तार किया जा सकता है,जिसके बाद आज सुबह-सुबह VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी को पुलिस ने बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि मिल रही जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव की भी तलाश जारी है किसी भी वक्त जाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को भी पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।

Related posts

दहेज को लेकर एक नवविवाहित की गला दबाकर हत्या करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

DMCH शराब कांड में शराबबंदी कानून के धाराओ के तहत मामला दर्ज, DSP ने कहा वीडियो फुटेज में शामिल चेहरे का सत्यापन कर की जाएगी पूछताछ…

Bihar Now

Exclusive: लॉज में एक अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी…

Bihar Now