Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking – दरभंगा जिंदा जलाने मामले में बच्चे की मौत… 24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, कहाँ है “सु”शासन की पुलिस !…

 8 महीने के गर्भवती महिला के बच्चे की कोख में हुई मौत..

इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है जहां जिंदा जलाने के मामले में बच्चे की मौत हो गई है.. 8 महीने के गर्भवती महिला के बच्चे की कोख में ही मौत हो गई है … खुद बच्चे की मां यानी गर्भवती महिला पिंकी झा 90 प्रतिशत जली हुई हैं जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है… दो लोगों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है..

गर्भवती महिला भी जिंदगी मौत से जूझ रही हैं.. वही घर का मालिक संजय कुमार झा भी 70 प्रतिशत जले हुए है.. .24 घण्टे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं…..अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है…..जमीनी विवाद में चार लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था.. वहीं मुख्य आरोपी शिव कुमार झा अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं..

बता दें कि गुरुवार शाम दरभंगा में भू-माफियाओं ने कहर बरपाया है. नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड इलाके में माफियाओं ने तीन लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास किया था. इस घटना में एक गर्भवती महिला सहित 2 लोग झुलस गए थे. सभी को आनन-फानन में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जिसके बाद सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था..  स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 15 से 20 की संख्या में माफियाओं ने घटना को अंजाम दिया .

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

 

Related posts

Pokies Near Highpoint

Bihar Now

पटना के पॉश इलाके में दिनदहाड़े गैस वेंडर को मारी गोली, मौत… इलाके में सनसनी …

Bihar Now

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का बड़ा बयान, नीतीश कुमार ही रहेंगे “NDA” के Captain…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो