Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Big Breaking : दरभंगा में ब्लास्ट, तीन बच्चे घायल, धमाके से अगल बगल के कई मकान क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस…

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां विश्वविद्यालय थाना इलाके के आजमनगर के एक घर में जोरदार ब्लास्ट हुआ है..ब्लास्ट की धमक से अगल बगल के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं साथ ही तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं..जिसको इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है..

ब्लास्ट की आवाज इतनी धमाकेदार थी कि लगभग एक किमी तक इसकी आवाज गूंज उठी..ब्लास्ट के बाद इलाके के लोगों में काफी दहशत का माहौल है.. हालांकि पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर जांच में जुट गई है..

सिटी एसपी ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर हमलोग पहुंच गए हैं..ब्लास्ट हुई है जिसमें तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.. हालांकि हर एंगल से जांच की जा रही है और बम स्कावड, FSL की टीम भी बुलाई गई है.. जांच के बाद खुलासा हो पाएगा कि आखिर ये किस तरह की ब्लास्ट थी.. लेकिन प्रथम दृष्टया के जांच के मुताबिक लगता है कि ये पटाखा बनाने वाला सूतरी का ब्लास्ट है…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा…

 

Related posts

बिहार सरकार ने गांधी जयंती पर जारी की जातीय जनगणना रिपोर्ट….

Bihar Now

Big Breaking : जज के सामने एक सिपाही ने की वकील की पिटाई !

Bihar Now

एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी…

Bihar Now