Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

Big Breaking : भागलपुर के बाद गोपालगंज में बम धमाका, धमाके में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल…

इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. भागलपुर के बाद गोपालगंज में भी बम ब्लास्ट की खबर है. जोरदार बम ब्लास्ट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना फुलवरिया थाना इलाके की है. फुलवरिया लालू प्रसाद यादव का पैतृक गांव है. बताया जा रहा है कि पटाखा बनाने के दौरान यह ब्लास्ट हुआ है. इसमें एक शख्स की मौत हो गई है.

मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज में पटाखा बनाने के दौरान यह धमाका हुआ है. धमाके में एक व्यक्ति की मौत तथा कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना फुलवरिया के बथुआ बाजार की है. मृतक का नाम अलीम मियां बताया जा रहा है. पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है. मौके पर एसपी रवाना हो गए हैं. पुलिस ने धमाके वाली जगह की घेराबंदी शुरू कर दी है. घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.

गोपालगंज SP ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि धमाके हुई है जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हैं.. मौके के लिए SP सहित तमाम आलाधिकारी रवाना हो चुके हैं.. ब्लास्ट की वजह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगी..

Related posts

असत्य पर सत्य की जीत… पटना में धू-धू कर जला 70 फीट का रावण, जय श्री राम के नारों से गूंजा गांधी मैदान…

Bihar Now

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बाबा हरिहर नाथ मंदिर का होगा विकास… दरभंगा और पूर्णिया में बनेगा अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा… नीतीश की कैबिनेट बैठक में 136 एजेंडों पर मुहर…

Bihar Now

सवालों के घेरे में पुलिस सुरक्षा,सिविल कोर्ट के गेट से 3 कैदी फरार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो