Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

Big Breaking : भागलपुर के बाद गोपालगंज में बम धमाका, धमाके में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल…

इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. भागलपुर के बाद गोपालगंज में भी बम ब्लास्ट की खबर है. जोरदार बम ब्लास्ट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना फुलवरिया थाना इलाके की है. फुलवरिया लालू प्रसाद यादव का पैतृक गांव है. बताया जा रहा है कि पटाखा बनाने के दौरान यह ब्लास्ट हुआ है. इसमें एक शख्स की मौत हो गई है.

मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज में पटाखा बनाने के दौरान यह धमाका हुआ है. धमाके में एक व्यक्ति की मौत तथा कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना फुलवरिया के बथुआ बाजार की है. मृतक का नाम अलीम मियां बताया जा रहा है. पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है. मौके पर एसपी रवाना हो गए हैं. पुलिस ने धमाके वाली जगह की घेराबंदी शुरू कर दी है. घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.

गोपालगंज SP ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि धमाके हुई है जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हैं.. मौके के लिए SP सहित तमाम आलाधिकारी रवाना हो चुके हैं.. ब्लास्ट की वजह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगी..

Related posts

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन, पीएम सहित तमाम नेताओं ने जताया शोक…

Bihar Now

Breaking : खरना के अहले सुबह औरंगाबाद में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट होने से 35 लोग घायल,कई गंभीर…

Bihar Now

Money Pokies Deposit By Phone Bill

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो