Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीतामढ़ी कांड ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी के सच को किया उजागर… एक SI शहीद, मारा गया एक शराब तस्कर… शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद क्यों ?…

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से है जहां शराब तस्करों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ की इस घटना में बिहार पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया है जबकि चौकीदार गंभीर रूप से घायल है.

.
पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ की यह घटना मेजरगंज के कुंवारी गांव की है. जानकारी के मुताबिक छापेमारी के लिए गई पुलिस की टीम पर शराब तस्करों ने फायरिंग की. फायरिंग की इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर और एक चौकीदार को गोली लगी, गोली लगने से दारोगा दिनेश राम की मौत हो गई वहीं चौकीदार गंभीर रूप से घायल है.

पुलिस और तस्करों की इस मुठभेड़ में शराब तस्कर को भी गोली लगने की खबर है. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पुलिस की गोली से एक शराब तस्कर भी मारा गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि शेष है.

शराब तस्करों के साथ पुलिस की हुई इस मुठभेड़ ने बिहार में एक बार फिर से शराब के गोरखधंधे को उजागर कर दिया है…

Related posts

Breaking : बिहार के कई जिलों के मंडलकारा में छापेमारी, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद, सकते में प्रशासन…

Bihar Now

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर व्यक्त की हार्दिक प्रसन्नता…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो