Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Bihar में अब School कोचिंग खोलने की तैयारी, नीतीश सरकार ने क्या लिया फैसला ?…

वैश्विक महामारी कोरोना के बिच देश में लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही  नीतीश सरकार ने  बड़े फैसले लेने सुरु क्र दिए हैं । बिहार में  स्कूलों कोचिंग संस्थानों और अन्य शिक्षण संस्थानों को खोलने की दिशा में नीतीश सरकार ने बड़ी पहल की है । शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह स्कूल कोचिंग और शिक्षण संस्थानों को खोले जाने के संबंध में अपना फीडबैक दें।
शिक्षा विभाग के अपर सचिव गिरिवर दयाल सिंह ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि आप सभी अपने-अपने जिला के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं,अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों से कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर शिक्षण संस्थान खोलने और पठन-पाठन की व्यवस्था पर उनका परामर्श प्राप्त करें ।परामर्श को लेकर 10 पॉइंट्स बनाए गए हैं।

सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को कुल 10 बिंदुओं पर परामर्श लेने को कहा गया है. स्कूल, संस्थान को किस तिथि से खोला जाए. कक्षाओं में नामांकन कब से शुरू किया जाए. स्कूल के संचालन का अवधि क्या हो?कक्षा का संचालन अधिकतम कितने बच्चों के साथ किया जाए.कक्षा की अवधि क्या हो ?-कक्षा में बैठने की व्यवस्था कैसी हो? प्रार्थना सत्र का संचालन किया जाए या नहीं.स्कूल में प्रवेश और निकास की व्यवस्था कैसी हो?स्कूल और कक्षा मे सोशल डिस्टेंसिंग कैसे लागू किया जाए? अगर अन्य कोई बिंदु हैं तो वह भी उल्लेख करें ।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Bihar Now

संजय राउत को बिहार के DGP का जवाब…कहा – मुझे जितनी गालियां देना है दो, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दो..

Bihar Now

बिहार वासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा संदेश… घबराने की जरूरत नहीं, सिर्फ रहें सजग…

Bihar Now