Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BJP और JDU के बीच लगी ‘अग्निपथ’ की आग !… BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सुशासन पर उठाए सवाल… JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किया पलटवार…

BJP के प्रदेश संजय जायसवाल ने अपने घर पर हुए हमले के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया तो JDU भड़क गई. ललन सिंह ने उनके आरोपों का जवाब दिया है. कह रहे हैं बीजेपी ने संतुलन खो दिया है….

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि अग्निपथ के खिलाफ लोगों के आक्रोश से संजय जयसवाल ने अपना संतुलन खो दिया है. संजय जायसवाल ने शनिवार को नीतीश सरकार पर हमला बोला और भाजपा के कार्यालयों एवं नेताओं पर हुए हमले के लिए प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया.

जायसवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए ललन सिंह ने कहा कि संजय जायसवाल को सरकार पर सवाल करने के पहले अपनी नीतियों को देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार हमेशा ही गुड गवर्नेस के लिए जाने जाते हैं. उन्हें पता है कि सरकार कैसे चलाना है. जायसवाल को जदयू को समझाने के बदले लोगों को समझाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि प्रशासन भला भाजपा को निशाना क्यों बनाएगी. केंद्र ने जो अग्निपथ लाया है उसके खिलाफ युवाओं का आक्रोश उभरा है. ऐसे में भाजपा को युवाओं के मन की आशंका को दूर करना चाहिए लेकिन भाजपा जदयू और प्रशासन पर सवाल उठा रही है.

संजय जायसवाल से हमें शिक्षा लेने की जरूरत नहीं है. अगर बिहार में संजय जायसवाल प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं तो जायसवाल को भाजपा शासित यूपी, हरियाणा आदि राज्यों में देखना चाहिए. उन राज्यों में भी अग्निपथ को लेकर विरोध हुआ है. वहां क्यों नहीं गोली चलवा दी गई? संजय जायसवाल का बिहार प्रशासन पर सवाल करना दिखाता है कि उनका संतुलन बिगड़ गया है.

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में होने वाली है लाखों बहाली…

Bihar Now

Breaking : बाइक चोरी में छापेमारी करने गए बिहार के एक थानाध्यक्ष हुए मॉब लिचिंग के शिकार, भीड़ ने पीटकर मार डाला….

Bihar Now

खुटौना सीएचसी में प्रसव के दौरान रिश्वत मांगने का मामला आया सामने, प्रसव के बाद बच्चा मरा। थप्पड़ मारने और गाली देने का भी है आरोप। जांच कमिटी गठित

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो