Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

BJP नेता की दबंगई से कार्यपालक अभियंता परेशान, DM को कॉल कर लगाई मदद की गुहार…

बिहार के सहरसा जिले में चौकाने वाला मामला सामने आया है. मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है, जहां लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सहरसा के कार्यपाक अभियंता सुनील कुमार सुमन के साथ बीजेपी के नेता सह आरटीआई कार्यकर्ता चंदन सिंह व उनके भाई रोशन सिंह ने गाली गलौज की. वहीं, दिवाली की रात को उनके सरकारी आवास पर हमला किया.

दरअसल, बीजेपी नेता चंदन सिंह के भाई पीएचडी कार्यलय के संवेदक हैं. ऐसा में वे अक्सर अपने भाई के पावर का इस्तेमाल कर अधिकारियों को ब्लैकमेल करते रहते हैं. कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार सुमन की मानें तो वे चुनाव में गए हुए थे, इसलिए गुरुवार को जल्दी सो गए थे. देर रात आवास के बाहर से गाली गलौज और धक्का-मुक्की की आवाज आई, तो उनकी नींद टूट गई. पूछने पर पता चला कि चंदन सिंह और उनके भाई रोशन सिंह द्वारा हंगामा किया जा रहा है.।

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि ये जानने के बाद उन्होंने डीएम साहब को कॉल किया. डीएम के कहने पर पुलिस आई, लेकिन तब तक वह सभी लोग भाग चुके थे. उनकी मानें तो दोनों भाइयों की मंशा थी कि डरा कर गलत बिल पास करवा लें. फिलहाल कार्यपालक अभियंता और उनके कैशियर ने इस मामले में थाना में प्राथमिक करने हेतु थाने में आवेदन दिया है.

लिपिक सतीश की मानें तो बीजेपी नेता कार्यलय की गतिविधि में हमेशा मौजूद रहते हैं और विभागीय कार्य में भी हस्तक्षेप करते रहते हैं. वहीं, कर्मचारियों को अक्सर परेशान करते हैं. उनकी मानें तो बीजेपी नेता कार्यलय में आकर उनके साथ मारपीट करने को उतारू हो गए. वे जान बचा कर भागे अन्यथा वो उनकी जान ले लेते. सतीश ने बताया कि बीजेपी नेता 75 हजार रुपये रंगदारी मांगते हैं. कहते हैं कि अगर नहीं दोगे तो तुम्हारा ट्रांसफर करवा देगें. उन्होंने मेरे वरीय अधिकारियों को भी परेशान किया है. हमलोगों ने तक हार कर थाना में आवेदन दिया है.

हालांकि, इस मसले पर सदर थानाध्यक्ष ने जय शंकर की मानें तो मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

बी एन सिंह पप्पन,बिहार नाउ, सहरसा

­

­

Related posts

NDA में सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान !… किस पार्टी को कितनी सीटें ?…

Bihar Now

House Of Pokies Casino Play

Bihar Now

महिला सशक्तिकरण पर धारावाहिक बेटी हमारी अनमोल लेकर आ रहे हैं मुजफ्फरपुर के सूरज कुमार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो