Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

BJP पर आरजेडी का जोरदार हमला, कहा – नकारात्मक राजनीति करना भाजपा नेताओं की मजबूरी…

पटना  ; राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि नकारात्मक राजनीति करना और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ बोलना आज भाजपा नेताओं की मजबूरी बन गई है। पिछले नौ वर्षों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया है जिसके आधार पर वे जनता के बीच जा सकें।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय और आरके सिंह द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन इस‌ कदर गड़बड़ा गया है कि प्रेस के सामने बोलते हुए उन्हें यह भी एहसास नहीं रहता कि संवैधानिक पदों की मर्यादा क्या होती है।

तेजस्वी जी को लोकसभा चुनाव के पूर्व जेल जाने की बात कहते हुए आरके सिंह शायद इस बात को भूल गए थे कि वे न केवल भाजपा के नेता हैं बल्कि केन्द्र सरकार में मंत्री भी हैं। यही स्थिति केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय की है। अपने नकारात्मक बयानों से वे खुद जनता के कटघरे में खड़े हो गए हैं।उक्त दोनों केन्द्रीय मंत्रियों की बेचैनी और जलन शायद इस बात के लिए ज्यादा है कि वे दोनों तेजस्वी के सामने काफी बौने है

राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के सार्थक पहल के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर गैर भाजपा दलों को एक मंच पर आकर “इंडिया” गठबंधन बनने और केन्द्र की भाजपा सरकार के हर मोर्चे पर विफलता के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश से भाजपा काफी बौखलाई हुई है।

इसीलिए केन्द्रीय और संवैधानिक एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं को धमकाया और परेशान किया जा रहा है। सत्ता में आने के पूर्व भाजपा द्वारा देश की जनता से जो वादे किए गए थे और जो सब्जबाग दिखाए गए थे वे सारे के सारे जुमले साबित हो चुके हैं।

स्थितियां सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है।हर मोर्चे पर केन्द्र सरकार के विफलता का खामियाजा देश को भूगतना पड़ रहा है। जिसके खीझ में भाजपा नेताओं द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर आमलोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। पर जनता मन बना चुकी है और अगला चुनाव जनता बनाम केन्द्र की भाजपा सरकार होने जा रही है।

Related posts

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर गरमाई सियासत, RJD ने कहा – आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा…

Bihar Now

चुनाव हारने के बाद उम्मीदवार का हंगामा, मंत्री के स्कॉर्ट गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए किया हवाई फायरिंग

Bihar Now

खगड़िया में राजद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या… 

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो