Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Breaking: NMCH मे एक कोरोना मरीज की इलाज के अभाव में मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, कई घंटों से अस्पताल के बेड पर ही रखी हुई है डेड बॉडी…

कोरोना से निपटने के लिए बिहार सरकार के तमाम दावों के बीच कुव्यवस्था की खबरें सामने आ रही है..NMCH में दो दिनों से शव रखें होने  के एक वीडियो सामने आने के बाद एक और कोरोना मरीज की इलाज के अभाव में मौत की खबरें सामने आई है..

रक्सौल के एक कोरोना मरीज की पटना NMCH में बुधवार देर रात मौत हो गई.. परिजनों के मुताबिक, कोरोना मरीज को तकरीबन बुधवार रात 9 बजे NMCH लाया गया था.. लेकिन वहां की कुव्यवस्था ने उनके मरीज की जान ले ली..

मृतक के परिजन अमित सराफ ने बिहार नाउ से  बात करते हुए बताया कि हमने अपने मां को ठीक हालत में NMCH बेहतर इलाज के लिए लाया था लेकिन यहां तो इलाज के अभाव में मेरी मां की जान चली गई..रात से डेड बॉडी खबर लिखे जाने तक अस्पताल के बेड पर पड़ी हुई है लेकिन अभी तक किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया है कि आखिर डेड बॉडी कैसे ले जाया जाए…

बिहार नाउ से बात करते हुए अमित सराफ के आंसुओं के सैलाब थम नहीं रहे थे.. बावजूद उन्होंने बताया कि बुधवार रात तकरीबन 12 बजे उनकी मां की मौत हो गई..3 घंटे के दौरान अस्पताल में न कोई नर्स और न ही कोई डॉक्टर उनके मां को देखने के लिए आए..आक्सिजन भी खुद लगाना पड़ा.. इसी के साथ अमित ने अस्पताल के अंदर कुव्यवस्था के आलम को बयां किया…

इससे पहले एक और NMCH के कुव्यवस्था का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो दिनों तक कोरोना वार्ड में डेड बॉडी रखने की बात कही गई है..

सबसे बड़ा सवाल कि कोरोना से निपटने के लिए क्या बिहार सरकार के यही इंतजामात हैं ?…इस वीडियो ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य महकमे की हकीकत बयां कर दी है …

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

List Of Australian Deposit Casino Pokies

Bihar Now

क्‍वरंटाइन सेंटर में परोसे गए खाने में मिला बिच्छू, कई श्रमिकों की बिगड़ी तबीयत…

Bihar Now

डिप्टी सीएम सुशील मोदी को कांग्रेस MLC प्रेम चंद्र मिश्रा ने भेजा लीगल नोटिस, कांग्रेस MLC के खिलाफ किया था ट्वीट…

Bihar Now