Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : आक्रोश की “आग” से दहला दरभंगा !…रणक्षेत्र में तब्दील हुआ दरभंगा का DMCH, मेडिकल छात्रों ने कई गाड़ियों व दुकानों को किया आग के हवाले… छात्रों की दादागिरी या दुकानदारों की दबंगई ?…

दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर बना रणक्षेत्र.. सूचना के अनुसार मेडिकल छात्र और स्थानीय दवाई दुकानदार संग बात इतनी बढ़ गई के दोनों पक्षों में ईंट-रोडेबाजी लाठी-डंडे के साथ मेडिकल छात्रों ने दो दवाई दुकान को आग के हवाले कर दिया ..घटना शुक्रवार देर रात की है..

साथ में खड़े वहीं 2 चार चक्का वाहन एवं दोपहिया वाहन को भी आग लगा दी। दवाई दुकान में आग इतना भयंकर था के वहाँ रखें गैस सिलेंडर इतना जोरदार धमाका हुआ कि आसपास का इलाका दहल गया। छात्रों की करतूत को देखते हुए बगल के मोहल्ले वालों ने उन लोगों पर पथराव किया

इस दौरान फायरिंग और बम की आवाज भी सुनने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी हुआ। इस घटना में तीन ,चार पुलिस कर्मी घायल हुए तो वहीं दो महिला पुलिस कर्मी के घायल होने की भी सूचना हैं। घटना की सूचना मिलने पर बेंता ओपी की पुलिस वहां पहुंची। हालांकि वहां की स्थिति देख अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई। सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ सहित कई थानों की पुलिस वहां पहुंची। दंगा नियंत्रण बल को भी वहां बुलाया गया।

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इस दौरान एक रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट होने से फायर ब्रिगेड के कर्मी भी घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक वहां स्थिति विस्फोटक बानी हुई थी।

बगल के मोहल्ले के दर्जनों लोग घटना के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास कर रही है। सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा आरोपीयों की पुष्टि कर कठोर करवाई की आश्वासन दिया गया है।

वहीं स्थानीय लोगों ने कहा हमनें आजतक इतना बड़ा दंगा नहीं देखा जो छात्र मेडिकल कॉलेज में पढ़ने आते हैं वो इस तरह से गुंडई करेंगे हम लोगों ने सोचा तक नहीं था और इनका पुराना रवैया है।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बाढ़ निरीक्षण करने को लेकर दरभंगा पहुंचे मंत्री संजय झा, कई जगह स्थाई व्यवस्था की प्रस्ताव बनाने सहित अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

Big Breaking : क्राइम से कराहता बिहार, कहाँ है ‘सु’शासन की सरकार !… तीन दिनों के अंदर एक ही इलाके में बैंक लूट, हत्या और आज फिर एक हत्या… सरेराह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी !

Bihar Now

NEET 2024 : NTA एक प्रामाणिक संस्था, पेपर लीक का कोई सबूत नहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो