Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Breaking : उपचुनाव के रिजल्ट आने से पहले ही BJP ने मान ली हार ?…दोनों सीटों पर RJD की करार दी जीत, चिराग और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार…

बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे. तारापुर और कुशेश्वरस्थान में दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है. दोनों सीटों पर लगातार आरजेडी पाठक बनाई हुई है हुई है लेकिन दरभंगा क कुशेश्वरस्थान में पांचवें राउंड में जेडीयू 426 वोट से अपनी बढ़त बना ली है…  हालांकि ये अभी बहुत ही शुरुआती रुझान है.. लेकिन  उपचुनाव के रिजल्ट आने से पहले ही बीजेपी ने बड़ा बयान दे दिया है.. बीजेपी के नेता ने ट्वीट करके चिराग और कांग्रेस को आरजेडी का एजेंट बता डाला है..

बीजेपी नेता निखिल आनंद ने ट्वीट करते हुए कहा है कि बिहार विधानसभा के 2 सीटों के लिए उपचुनाव में कांग्रेस और एलजेपी का चिराग  गुट यूं तो अकेले दम भर रही थी लेकिन हकीकत में पिछलग्गू या स्टेपनी के तौर पर वोट काट कर आरजेडी को जिताने का प्रयास कर रही थी…

 

चौथे राउंड में कुशेश्वरस्थान में RJD 365 वोटों से आगे हो गई है. इससे पहले हुई पोस्टल बैलेट की गिनती में RJD को आठ वोट मिले हैं, जबकि JDU को पांच वोट मिले हैं. तारापुर से भी RJD ने बढ़त बना ली है.

बताया जा रहा है कि दोनों सीटों के नतीजे दोपहर तीन बजे तक सामने आ जाएंगे. बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन दोनों सीटों पर सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई है. प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रहा है. काउंटिंग सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जा रही.

तारापुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार राजीव सिंह और आरजेडी कैंडिडेट अरुण साह के बीच माना जा रहा है. जबकि कुशेश्वरस्थान में आरजेडी के गणेश भारती और जेडीयू उम्मीदवार अमन हजारी के बीच कड़ी टक्कर है. मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद दरभंगा में मौजूद हैं जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के साथ तारापुर में कैंप कर रहे हैं.

Related posts

पूर्णिया में ग्रामीण और CRPF जवान के बीच नोंक झोंक, भीड़ को काबू करने के लिए CRPF जवान के की हवाई फायरिंग..

Bihar Now

वेब पोर्टल के पत्रकार के खिलाफ मुकदमा मामले में WJAI ने की केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप की मांग…

Bihar Now

बेगूसराय में घर से बुलाकर मर्डर, हत्या के बाद खेत में फेंका शव, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो