Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : “कोरोना भगाने के लिए बिहार में भी हो चुनाव !… हारे व थके हुए मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार”…पटना की सड़कों पर पोस्टर चस्पा कर नीतीश सरकार पर हमला…

देश सहित बिहार में बढ़ते कोरोना के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.. पिछले कुछ दिनों से बिहार में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है.. बिहार में कोरोना से मृत्यु दर में बढ़ोतरी हुई है ऐसे लोगों में एक बार फिर कोरोना का खौफ दिख रहा है.. वहीं बढ़ते कोरोना के मामलों ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है..

बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच नीतीश सरकार पर एक बार फिर जमकर हमला बोला गया है.. पटना के डाकबंगला चौराहे, इनकमटैक्स चौराहे सहित कई जगहों पर पोस्टर चस्पा कर नीतीश सरकार पर हमला किया गया है..

नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि कोरोना भगाने के लिए बिहार में भी चुनाव हो.. नीतीश कुमार को पोस्टर में थके व हारे मुख्यमंत्री करार दिया गया है….

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी पोस्टर में टिप्पणी की गई है.. कहा गया है कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था मरणासन्न स्थिति में ICU में भर्ती है… इसलिए कोरोना के साथ साथ बेरोजगारी भगाने के लिए बिहार में चुनाव कराए जाने चाहिए..

कोरोना सहित बिहार की मौजूदा स्थिति को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर हमेशा हमलावर रहता है लेकिन पोस्टर में निवेदक के रुप में बिहार की पीड़ित जनता लिखी गई है.. ऐसे में सवाल है कि क्या वाकई ये पीड़ित जनता की सरकार से व्यथा है या फिर किसी का सियासी चाल ???

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

 

 

 

Related posts

अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने को लेकर पटना में हवन पूजन..

Bihar Now

चाणक्य IAS एकेडमी की बिहार में चौथी शाखा का शुभारंभ, गया में खुली नई शाखा… विश्वस्तरीय संस्थानों जैसी सुविधाओं से लैस ये ब्रांच …

Bihar Now

बेगूसराय में महिला की पीट-पीटकर हत्या, मासूम बच्चे के पेशाब करने पर भिड़ गए दो पक्ष…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो