Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : खगड़िया में बम धमाका !… एक की मौत, दर्जनों घायल… तफ्तीश में जुटी पुलिस….

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

बम ब्लास्ट में एक दर्जन लोग जख्मी, दो रेफर…

नगर थाना क्षेत्र के बखरी बस स्टैंड का है मामला…

महादलित परिवार के मोहल्ले में हुई घटना…

खगड़िया। नगर थाना क्षेत्र के बखरी बस स्टैंड के निकट गुरुवार को बम के ब्लास्ट होने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में गंभीर रूप से संजय सदा व कारेलाल सदा को प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सतीश कुमार कहीं से बोरा में कचरा चुनकर आया था । उस कचरे से भरे बोरे को अपने घर के निकट जैसे ही फेंका वैसे ही ताबड़तोड़ ब्लास्ट होना शुरू हो गया। लोगों द्वारा चार ब्लास्ट होने की बातें कही जा रही है। इसके बाद देखते ही देखते हैं दर्जनभर लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

इसमें से सतीश कुमार के अलावा जय नारायण सदा के 50 वर्षीय पुत्र कारेलाल सदा, मंगल सदा के 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार, कारे सदा के पांच वर्षीय पुत्र जोगेश्वर सदा, दिनेश सदा क़ई चार वर्षीया बेटी राको कुमारी, मंगल सदा के चार वर्षीय पुत्र साजन कुमार, अशोक सदा के पांच वर्षीय पुत्र राजा कुमार, श्रवण सदा के पुत्र सुंदर कुमार, भोला सदा का पुत्र अशोक सदा के अलावा मोनिका कुमारी, रंजीत सदा व बिजली सदा गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आनन- फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां संजय व कारे सदा की गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया गया

घटना की सूचना पर डीएम आलोक रंजन घोष, एसपी अमितेश कुमार सदर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। इधर डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि बम निरोधक दस्ता को बुलाया जा रहा है। घटना की आसपास की जगह को खाली करा दी गई है। एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि विशेष टीम द्वारा घटना की जांच की जाएगी।

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ

Related posts

सीएम आवास के कुछ ही दूरी पर स्थित जलजमाव वाले नेपाली नगर में पप्पू यादव ने करवाया सड़क निर्माण..

Bihar Now

Breaking : कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दर्ज की जीत, कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर…

Bihar Now

पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने CAA का किया समर्थन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो