Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : “जल” सैलाब के बीच सीएम नीतीश कुमार, जमीन पर उतर कर जमीनी हकीकत जानने की कवायद, मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया सर्वेक्षण…

इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है जहां नीतीश कुमार दरभंगा के कुशेश्वर स्थान प्रखंड के पक्षी विहार अवस्थित हेलीपैड पर उतरे हैं… दरअसल नीतीश कुमार मधुबनी दरभंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं ..इसी क्रम में उन्होंने दरभंगा के कुशेश्वर स्थान हेलीपैड पर उतरकर और मोटर बोट के  माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों का हालचाल जाने निकल चुके हैं..

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुशेश्वरस्थान प्रखंड के पक्षी विहार अवस्थित हेलीपैड पर उतरे। वहाँ से मोटर वोट से उनके साथ बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, दरभंगा प्रमंडल आयुक्त मनीष कुमार, मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम एवं अन्य पदाधिकारीगण के साथ कुल 7 मोटर वोट से बाढ़ प्रभावित परिवारों का हालचाल लेने जल से घिरे अदलपुर एवं सहोरवा ग्राम पहुंच रहे हैं…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल रैली, पटना हुआ जाम…

Bihar Now

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला… बिहार में वेब मीडिया को भी मिलेगा सरकारी विज्ञापन… जानिए क्या है पूरी शर्तें !…

Bihar Now

कोरोना योद्धा के रुप में सहरसा के SDO सदर को किया गया सम्मानित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो