Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : कब थमेगा सहरसा में हत्या का सिलसिला ?

क्या हुआ तेरा(पुलिस) वादा,हत्याओं व लूट का हो रहा जयकारा ?

ब्रेकिंग न्यूज : सहरसा में अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है | जिले के अलानी पंचायत में दो अलग- अलग जगहों पर अपराधियों ने दो हत्या की वारदात को अंजाम देकर इलाके में खौफ बरपा दिया है |

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाविक धुल्लो चौधरी की हत्या रंगदारी नहीं देने को लेकर हुई है.और राजेंद्र यादव की हत्या पैसों की लेन देन को लेकर हुई है.।।

शनिवार की रात जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़ैया ओपी के आलानी गॉव में अपराधियों ने धुल्लो चौधरी लगभग 50 वर्षीय अधेड़ को सोये अवस्था मे गोली मारकर हत्या कर दिया।

जबकि इसी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बगलुआ टोला केराजेन्द्र यादव 40 वर्षीय को भी अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।

मालूम हो कि मृतक कि धुल्लो चौधरी पूर्वी कोशी तटबन्ध के एक घाट पर कई महीनों से नाविक का किया करता था। जबकि राजेन्द्र यादव मूल रूप से समस्तीपुर के दलसिंह सराय गॉव का निवासी था। लगभग एक दशक से राजेन्द्र अलानी पंचायत के बगलुआ टोला में ही एक घर बनाकर खेती वारी किया करता था। यहां उसका कामत था साथ ही अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसका माता पिता दलसिंहसराय में ही रहकर जीवन यापन किया करता था । सूचना मिलते ही राजेन्द्र के परिजन अपने कामत के लिए चल चुके हैं।

सिमरी बख्तियारपुर डी एस पी मृदुला कुमारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर दोनों शव को अपने कब्जे में कर लिया है। दोनों शव को पोस्टमॉर्टम हेतु सदर हॉस्पिटल भेजा गया है।

सिमरी बख्तियारपुर डी एस पी मृदुला कुमारी ने घटना को पुष्ट करते हुए कही कि दोनों हत्या के कारण का अबतक पता नही चला है। दोनों मृतक के परिजन का अलग अलग फर्द बयान लिया जा रहा है। वैसे घटना के सम्बंध में जांच शुरू कर दिया गया है । बहुत जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होगा।

मालूम हो कि जिले में छठ पूजा के बाद से आजतक जिले में कुल 8 हत्या की घटना घटी है।वैसे पांच नवम्बर को बिहरा थाना क्षेत्र कमी दिनदहाड़े अपराधी ने जद यू नेता बिनोद चौरसिया को गोली से छलनी कर दिया था। सदर थाने के सूबेदारी टोला में भी अपराधी ने 8 नवम्बर को गोली मारकर 30 वर्षीय महिला को गोली मारकर हत्या कर दिया।

मालूम हो कि सहरसा पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने एस आई टी टीम गठित कर अपराधियो के खिलाफ एक मुहिम चलाया था। टीम ने भारी मात्रा में हथियार , जिंदा कारतूस , कार्रवाइंन एवं पिस्टल का मैगजीन बरामद किया था।

इस मौके पर पुलिस कप्तान ने प्रेसवार्ता कर कहे थे कि जिले में एके 56 एवं एके 47 जैसे बड़े हथियार मौजूद होने की इनपुट मिली है।उन्होंने दावा किया था कि तीन से चार दिन के अंदर एके 56 एवं एके 47 हथियार समेत अपराधी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। छठ के बाद हथियार या अपराधी तो गिरफ्तार नही हो सका लेकिन हत्या का दौर जरूर शुरू हुआ है। अब तो जिले के आम जन यह सोचने पर मजबूर हो गए कि हम कल का सूरज देख पायेंगें या नही।

B.N.Singh, crime head, Bihar Now

Related posts

बेहोश कर बच्चे की अपहरण करने की आशंका, अपराधियों को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा…

Bihar Now

Breaking : पटना के ADM लॉ एंड ऑर्डर पर गिरी गाज…शिक्षक अभ्यर्थी की पिटाई मामले में कार्रवाई…तत्काल प्रभाव से एडीएम को हटाने का आदेश…

Bihar Now

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गढ़ में आरजेडी ने मारी बाजी, हार के बाद जेडीयू प्रत्याशी ने पार्टी के अंदर भीतरघात का लगाया आरोप…

Bihar Now