Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : पटना के ADM के के सिंह जांच में दोषी करार.. जांच कमेटी ने DM को सौंपी रिपोर्ट.. लाठीचार्ज मामले में ADM पर होगा एक्शन !…

इस की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है जहां TET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में एडीएम पटना के के सिंह जांच में दोषी पाए गए हैं.. जानकारी के मुताबिक, तिरंगा लिए अभ्यर्थी पर लाठीचार्ज मामले में जांच कमेटी ने डीएम को रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें ADM दोषी करार दिए गए हैं…

जांच रिपोर्ट में अभ्यर्थी पर लाठीचार्ज को गलत करार दिया गया है..अब जांच रिपोर्ट आने के बाद एडीएम के के  पर विभागीय कार्रवाई होगी… हालांकि पटना डीएम ने जांच रिपोर्ट आते ही एडीएम को शो कॉज नोटिस जारी किया है..

बता दें कि 22 अगस्त को पटना के डाक बंगला चौराहे परTET अभ्यर्थी तिरंगा लेकर प्रर्दशन कर रहे थे,इसी दौरान ADM के के सिंह ने लाठीचार्ज कर दिया और तिरंगा लिए अभ्यर्थी की बेरहमी से पिटाई कर दी.. ADM की पीटाई से घायल अभ्यर्थी को गंभीर चोटें आई है,जिसका इलाज चल‌ रहा है..इसी को लेकर ADM के खिलाफ जांच की गई, जिसमें वो दोषी पाए गए हैं…

Related posts

मुख्यमंत्री जी, मीडिया से दूरी क्यों ?… जनता दरबार के लाईव प्रसारण पर रोक क्यों ?…

Bihar Now

बिहार में कांग्रेस कहीं नहीं है, न कोई नेता जमीन पर हैं बस सरकार में शामिल हैं: PK…

Bihar Now

सदन में विधायकों के फ़ोन लाने पर लगी रोक, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा – टेबल, कुर्सी तोड़ने पर होगी कार्रवाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो