पंकज राज, दानापुर
इस वक्त की बड़ी खबर पटना के दानापुर से सामने आ रही है जहां जमीन कारोबारी दही गोप उर्फ रंजीत राय और गोरख राय को अपराधियों ने गोली मारी दी है…दही गोप आरजेडी विधायक रीत लाल यादव के काफी करीबी हैं …
जानकारी के मुताबिक, दही गोप को अपराधियों ने 6 गोली मारी है, जिसके बाद दही गोप और गोरख राय को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है …दही गोप की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है …. दही गोप को दानापुर अस्पताल से गंभीर हालत में PMCH में रेफर किया गया है, जहां इलाज चल रहा है …
घटना दानापुर के पेठिया बाजार की है, जहां दही गोप उर्फ रंजीत राय और गोरख राय को गोली मार दी गयी है. गंभीर अवस्था मे hi tech हॉस्पिटल ले जाने की बात कही जा रही है…. तकरीबन 9 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया है …
