Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking :बिहार का धनकुबेर DTO, घूसखोर DTO रजनीश लाल के ठिकानों पर छापेमारी , 50 लाख कैश सहित कई सोने, चांदी की बिस्किट बरामद…

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के दो शहरों मुजफ्फरपुर और पटना से सामने आ रही है जहां एक धनकुबेर डीटीओ यानी जिला परिवहन पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है दरअसल डीटीओ राजेश लाल के खिलाफ निगरानी विभाग में मामला दर्ज है उसी के आलोक में यह कार्रवाई चल रही है. निगरानी विभाग की अलग-अलग टीमें आय से अधिक संपत्ति के मामले में राजेश लाल के पटना और मुजफ्फरपुर स्थित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक डीटीओ पदाधिकारी राजेश लाल मुजफ्फरपुर के अलावा छपरा के प्रभार में है और उनके ऊपर कई संगीन आरोप लगे हुए हैं. पटना के कंकड़बाग स्थित अपार्टमेंट के 2 फ्लैट के अलावा मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी चल रही है.

छापेमारी में प्रारंभिक तौर पर निगरानी की टीम को 50 लाख कैश के अलावा लॉकर और दूसरी चीजें मिली है जिन का मूल्यांकन किया जा रहा हैं. दरअसल डीटीओ कार्यालय से पिछले दिनों फर्जी के रजिस्ट्रेशन कार्ड बरामद हुए थे साथी गाड़ियों की खरीद बिक्री में भी धांधली की प्रक्रिया का खुलासा हुआ था जानकारी के मुताबिक डीटीओ कार्यालय के सहकर्मी फिलहाल जेल में बंद हैं. पटना के अलावा मुजफ्फरपुर में ब्रह्मपुरा थाना दाउदपुर कोठी मोहल्ले में डीटीओ राजेश लाल का आवास है जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ छापामारी हो रही है. इस दल में शामिल डीएसपी निगरानी कन्हैया प्रसाद ने बताया कि डीटीओ राजेश लाल पटना आवास पर हैं जहां निगरानी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है.

डीटीओ राजेश लाल मुजफ्फरपुर के अलावे छपरा जिले के डीटीओ हैं. डीटीओ पर एक व्यक्ति के द्वारा निगरानी थाने में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया गया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. सूत्रों के मुताबिक डीटीओ के पटना स्थित आवास से 50 लाख रुपए के साथ-साथ चांदी के बिस्किट मिलने की भी सूचना है.

Related posts

Best Paying Casinos In New Zealand

Bihar Now

Breaking : बोचहा उपचुनाव के परिणाम में जीत की ओर RJD, दूसरे नंबर पर BJP … “नॉन-VIP” बनने की राह पर ‘VIP’ ! …

Bihar Now

कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, मोदी सरकार का एलान… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने लिया ये फैसला – JDU

Bihar Now

2 टिप्पणियाँ

Cornelius Askins July 9, 2021 at 3:18 pm

50 Ways To Advertise Your Business For Free On The Internet : https://bit.ly/50-ways-to-advertise-free

उत्तर
Francisco Macfarlane July 12, 2021 at 5:48 am

Boost web traffic quick with this: http://bit.ly/boost-web-traffic-now

उत्तर

एक टिप्पणी छोड़ दो