Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, 11 लोगों को अपराधियों ने मारी गोली…एक की मौके पर ही मौत,10 गंभीर रूप से घायल… कहां है “सु”शासन की सरकार ?…

बिहार में महागठबंधन की सरकार बने अभी महीना दिन ही हुआ है यह बिहार में एक बार फिर से अपराधियों का कहर देखने को मिल रहा है । बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने फायरिंग करते हुए , 11 लोगों को गोली मारी , जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई..

बेगूसराय जिले में उस समय दहशत फैल गयी, जब एक सिरफिरे ने कई लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें करीब 11 लोगों की गोली लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि 10 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार अपराधियों ने जिले के मल्हीपुर में दो लोगों को, बरौनी थर्मल चौक पर तीन लोगों को, बरौनी में दो लोगों को, तेघड़ा में दो लोगों को, बछवाड़ा में दो लोगों को गोली मार दी।

इस गोलीबारी में करीब 11 लोगों को गोली लगी है। इसमें एक लोगों की मौत की हो गयी है। बाकी 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।व

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गयी है। इसके लिए पुलिस सड़कों पर नाकेबंदी कर दी है। ताबड़तोड़ हुई इस फायरिंग से लोगों में चीख पुकार मच गयी। लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं पुलिस सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्ती बढ़ा दी है।

Related posts

Breaking : सहरसा में कोचिंग के लिए निकली एक छात्रा लापता ! …. बरामदगी को लेकर परिजनों ने प्रशासन को 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम… लापता या अपहरण ?

Bihar Now

अचानक मोतिहारी पहुंचे डीजीपी, क्राइम मीटिंग में आए थानाध्यक्षों के साथ की बैठक

Bihar Now

भोजपुर के कई युवा जेडीयू नेताओं ने छोड़ी पार्टी, विधानसभा चुनाव में जेडीयू को हो सकता है भारी नुक़सान ! …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो