Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : महागठबंधन के तीन विधायकों ने फिर बदला पाला, BJP में शामिल हुए कांग्रेस-राजद के 3 विधायक… सियासी खेल जारी,अब किसकी बारी ?…

पटना. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से है जहां 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राजद को बड़ा झटका लगा है. दरअसल मंगलवार को महागठबंधन में फूट हो गई.

राजद की एक महिला विधायक और कांग्रेस के दो विधायकों ने अपनी पार्टी का साथ छोड़ दिया और एनडीए का हाथ थाम लिया. तीनों विधायक ने अपनी पार्टी को छोड़ा और बीजेपी में शामिल हो गए.

जिन विधायकों ने कांग्रेस और राजद को छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है उनमें कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ, कांग्रेस के ही विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और राजद की विधायक संगीता देवी का नाम शामिल है.

इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले इसे महागठबंधन के लिहाज से बड़ा झटका माना जा रहा है.

बीजेपी में शामिल होने वाले विधायक सिद्धार्थ पटना की बिक्रम सीट से विधायक हैं वहीं मुरारी प्रसाद गौतम महागठबंधन की सरकार में पंचायती राज मंत्री भी रह चुके हैं. वो रोहतास जिला की एक सीट से विधानसभा के सदस्य हैं.

तीनों विधायकों को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी विधानसभा लेकर पहुंचे थे.

मालूम हो कि इससे पहले नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान राजद के तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्वाद यादव पाला बदल चुके हैं. राजद का छोड़ने वाले ये तीनों विधायक जेडीयू खेमे में चले गये थे

.

 

Related posts

Bihar Now

उलझती जा रही है तरुण की मौत की गुत्थियां !… हत्या या आत्महत्या ?… जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

सोते-सोते थम गई बिहार के 28 लोगों की सांसे !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो