Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

CCTV कैमरे में कैद हुआ दर्दनाक हादसे का मंजर, रूह कंपा देगा आपको यह

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाईक सवार को रौंद दिया। जिसमें मौके वारदात पर एक की मौत हो गई। वही एक गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सुचना पर पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर घायल को इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। वही दर्दनाक हादसे के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

जिसे देखकर हर कोई कांप उठेगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर‌ देखा जा सकता है जल्दबाजी के चक्कर में बाइक सवार की जान चली गई है। रामदयालु NH-28 पर पहले से तेज रफ्तार में हाइवा ट्रक आती रहती है। उस बीच बाईक सवार सामने आ जाता है। ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास भी करता है लेकिन उससे पहले तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आ जाता है।।। वही घटना को लेकर सदर थाना की पुलिस ने बताया स्थानीय लोगों ने हाइवा ट्रक के ड्राइवर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान मनियारी गांव के सुमित कुमार के रूप में हुई। वह अपने नीजी काम को लेकर मुजफ्फरपुर आ रहे थे। उस दौरान हादसा हुआ है।

Related posts

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या अभी तक 214, मधेपुरा से 1 और बक्सर से एक साथ आए 10 नए मामले…..

Bihar Now

Big Breaking : लॉक डाउन के दौरान अपराधियों ने युवक को मारी गोली,हालत नाज़ुक…

Bihar Now

बाढ़ एवं सिंचाई के बेहतर प्रबंधन के लिए “बेफिक्र” का शुभारंभ… ‘ऐप’ संबंधित अधिकारियों को रीयल टाइम में पहुंचाएगा जरुरी सूचना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो